भारतीय क्रिकेट बोर्ड BCCI विकेटकीपर बल्लेबाज ऋद्धिमान साहा से राष्ट्रीय टीम से बाहर किए जाने के बाद बोर्ड अध्यक्ष सौरव गांगुली और मुख्य कोच राहुल द्रविड़ पर की गई टिप्पणी के लिए स्पष्टीकरण मांग सकता है, क्योंकि उसे लगता है कि केंद्रीय अनुबंधित खिलाड़ी होने के कारण उन्होंने नियमों का उल्लंघन किया है।
केंद्रीय अनुबंध में ग्रुप बी में शामिल साहा के बारे में पता चला है कि उन्होंने नियम 6.3 का उल्लंघन किया है। इस नियम के अनुसार ‘कोई भी खिलाड़ी खेल, अधिकारियों, खेल में हुई घटनाओं, प्रौद्योगिकी के उपयोग, चयन मामलों या खेल से संबंधित किसी भी अन्य मामले के बारे में किसी तरह के मीडिया में ऐसी टिप्पणी नहीं करेगा जो बीसीसीआई की राय में प्रतिकूल है या खेल, टीम या बीसीसीआई के हित में नहीं है।’
साहा ने अपने चयन को लेकर द्रविड़, चयन समिति के अध्यक्ष चेतन शर्मा और गांगुली के साथ हुई निजी बातचीत का खुलासा किया था। बीसीसीआई के कोषाध्यक्ष अरुण धूमल ने पीटीआई से कहा, ‘हां, ऐसी संभावना है कि बीसीसीआई ऋद्धिमान से पूछे कि केंद्रीय अनुबंधित क्रिकेटर होने के बावजूद उन्होंने चयन मामलों पर क्यों बात की।’
-एजेंसियां
- मायावती ने राहुल गांधी के धरने पर भी साधा निशाना: कहा- संसद थाने के बाहर बैठे कांग्रेस नेता जंतर-मंतर पर दलितों का विरोध देखने क्यों नहीं गए? - August 23, 2026
- श्रावण मास के चौथे सोमवार को लेकर सजी पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर की भव्य अलौकिक छटा, परंपरागत मेले का हर्षोल्लास के साथ हुआ शुभारंभ - August 23, 2026
- नाम के साथ ‘था’ नहीं, ‘थे’ बनकर जिएं…आगरा में ‘वंडरफुल जैनिज्म-6’ का आयोजन, मुनिश्री समत्व सागर महाराज ने युवाओं को दिए जीवन-मूल्यों के संस्कार - August 23, 2026