टीम इंडिया को इंग्लैंड ने बर्मिंघम के एजबेस्टन में पांचवें टेस्ट में सात विकेट से हरा दिया। इसके साथ ही सीरीज 2-2 से बराबर हो गई। टीम इंडिया ने इंग्लैंड को जीत के लिए 378 रनों का टारगेट दिया। जवाब में इंग्लैंड की टीम ने 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया। जो रूट और जॉनी बेयरस्टो ने शतक जड़ा। बेयरस्टो ने पहली पारी में भी शतक जड़ा था। जो रूट ने 141 और जॉनी बेयरस्टो ने 114 रन की नाबाद पारी खेली। दोनों ने 269 रनों की साझेदारी की।
दूसरी पारी में इंग्लैंड का स्कोर एक समय बिना किसी नुकसान के 107 रन था। इसके बाद भारतीय कप्तान जसप्रीत बुमराह ने एलेक्स लीस और जाक क्रॉली के विकेट लेकर स्कोर तीन विकेट पर 109 रन कर दिया। लीस 65 गेंद में 56 और क्रॉली 76 गेंद में 46 रन बनाकर आउट हुए। बेयरस्टो को 14 के स्कोर पर हनुमा विहारी ने जीवनदार दिया जो भारत के लिए महंगा साबित हुआ। मैच पांचवें दिन के पहले सत्र में ही खत्म हो गया।
-एजेंसियां
- ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ से बायोमेडिकल तक: डॉ. जयदीप और डॉ. नरेंद्र मल्होत्रा ने दुनिया में लहराया भारत का परचम - March 28, 2026
- Agra News: कमला नगर के युवक की संदिग्ध मौत, कार विवाद में मर्डर का आरोप, बीमार पिता का इकलौता सहारा छिना - March 27, 2026
- फतेहपुर सीकरी में ‘रंग-ए-सूफियाना’: शेख सलीम चिश्ती की दरगाह में गूंजी अमन की शायरी, सांसद राजकुमार चाहर ने दिया भाईचारे का संदेश - March 27, 2026