Mathura (Uttar Pradesh, India)। मथुरा। मथुरा। सार्वजनिक संपत्तियों के निजीकरण के विरोध में इन उपक्रमों में कार्यरत कर्मचारी लगातार आवाज उठा रहे हैं। रविवार को मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन पर रेलवे कर्मचारियों ने सरकार के इस निर्णय के विरोध में प्रदेर्शन कर इस प्रक्रिया को रोकने की मांग की।
सरकार द्वारा सार्वजनिक उपक्रमों को लगातार बेचा जा रहा है
रेल बचाओं देश बचाओ कार्यक्रम के अंतर्गत नार्थ सेंट्रल रेलवे मेंस यूनियन के बैनर तले कर्मचारियों ने प्रदेर्शन किया। सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कर्मचारियों का कहना था सरकार द्वारा सार्वजनिक उपक्रमों को लगातार बेचा जा रहा है। रेलवे देश के लाखों लोगों को सस्ती सेवाएं दे रहा है।
रेलवे में कर्मचारियों की भर्ती बंद, आउट सोर्सिंग से कराया जा रहा काम
रेलवे कर्मचारी अपनी हर कुर्बानी देकर रेलवे को निजीकरण से बचाएंगे। इस देश विरोधी फैसले के खिलाफ हमारा संघर्ष लगातार जारी रहेगा। रेलवे में कर्मचारियों की भर्ती बंद कर दी गई है। काम को आउट सोर्सिंग से कराया जा रहा है। यह गलत फैसला है, इससे युवाओं के रोजगार के अवसर खत्म होंगे। सरकार कर्मचारियों के हित में एलडीसीआई को लागू न कर कर्मचारियों को आंदोलन और हडताल के लिए बाध्य कर रही है।
- 16 मिनट में 16 रुपये में सामान देने के ऑफर पर मचा भारी बवाल, कानपुर के ‘आलमस मार्ट’ पर उमड़ी भीड़, पुलिस को भांजनी पड़ी लाठी - August 16, 2026
- भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की आठवीं पुण्यतिथि पर सीएम योगी ने की श्रद्धांजलि अर्पित, बोले- भारतीय राजनीति के अजातशत्रु थे अटल जी - August 16, 2026
- वाराणसी एयरपोर्ट पर सुरक्षा जांच के दौरान चली गोली, मुंबई जा रहे यात्री की पिस्टल से हुए फायर में महिला समेत दो कर्मचारी घायल - August 16, 2026