फेमस यूट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी 2 के विजेता एल्विश यादव के लिए राहत की खबर सामने आई है. रेव पार्टियों में सांप का जहर मंगाने के मामले में एल्विश यादव को 17 मार्च को गिरफ्तार किया गया था. लेकिन अब खबरें मिल रही हैं कि, उन्हें कोर्ट से जमानत मिल गई है.
दरअसल गिरफ्तारी के बाद एल्विश यादव को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था. ऐसा पता लगा है कि, उनकी पहली जमानत याचिका पर सुनवाई नहीं हो पाई थी. जिसके बाद वकील ने दूसरी याचिका दायर की थी. अब एल्विश को जमानत मिल गई है.
ये खबर मिलने के बाद से ही एल्विश के फैन्स काफी खुश हैं. X (पहले ट्विटर) पर एल्विश यादव लगातार ट्रेंड कर रहे हैं.
दरअसल NDPS के लोअर कोर्ट में एल्विश यादव को जमानत दी है. रविवार (17 मार्च) से वो बक्सर जेल में बंद था. अब उसे जिला न्यायलय से राहत मिल गई है.
– एजेंसी
- दिल्ली में बड़ा सियासी घटनाक्रम: आकाशवाणी भवन पर धरना दे रहे राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत तमाम विपक्षी नेता और सांसद हिरासत में, किंग्सवे कैंप ले जाए गए सभी दिग्गज - October 6, 2026
- भारतीय वायु सेना के नए प्रमुख बने एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित: 31 अक्टूबर को संभालेंगे कार्यभार, चार दशकों का है शानदार सैन्य करियर - October 6, 2026
- निर्वाचन आयोग की ओर मार्च कर रहे सांसद, राहुल-प्रियंका आकाशवाणी भवन पर बैठे धरने पर, बोले- ‘हमें मिलने तक यहीं बैठना होगा’ - October 6, 2026