दुनिया के सबसे अमीर शख्स और टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने माइक्रो-ब्लॉगिंग साइट Twitter inc में 9.2% हिस्सेदारी खरीदी है। सोमवार को इसकी जानकारी दी गई है। रेगुलेटर फाइलिंग में दी गई जानकारी के अनुसार एलन मस्क ने सोशल मीडिया कंपनी में 9.2% पैसिव हिस्सेदारी ली है। खबर के बाद प्री-मार्केट ट्रेडिंग में ट्विटर के शेयर 28.49% बढ़कर 50.51 डॉलर पर थे। बता दें कि एलन मस्क शुरू से ही ट्विटर (Twitter) की नीतियों के आलोचक रहे हैं। आए दिन इसको लेकर ट्वीट करते रहते थे।
मस्क लाना चाह रहे थे खुद का सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म
बता दें कि इससे पहले खबर चल रही थी कि एलन मस्क खुद का नया सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म शुरू कर सकते हैं। हाल ही में ट्विटर पर आजादी के साथ अपनी बात रखने के मुद्दे पर एक पोल भी किया था।
-एजेंसियां
What’s your response?
Love
0
Clapping
0
Dislike
0
Latest posts by Dr. Bhanu Pratap Singh (see all)
- पेट्रोल पंपों पर बढ़ सकता है कैश का चलन: 2000 रुपये से अधिक के यूपीआई भुगतान पर 5 रुपये एमडीआर के विरोध में डीलरों ने दी चेतावनी - September 16, 2026
- Agra News: सफाई कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर महापौर से मिला सेनेटरी सुपरवाइजर संघ, वेतन विसंगतियों और ईएसआई कार्ड न मिलने पर जताया रोष - September 16, 2026
- पीएम मोदी के 76वें जन्मदिन पर काशी से निकलेगा 500 गाड़ियों का विशाल काफिला: वडनगर तक जाएगी सेवा संकल्प बाइक यात्रा - September 16, 2026