जेल में बंद सपा विधायक इरफान सोलंकी के खिलाफ ईडी ने बड़ा एक्शन लिया है। जांच एजेंसी ने सपा विधायक और उनके भाई रिजवान के घर और ठिकानों पर छापेमारी है। छापेमारी के दौरान वहां लगे सीसीटीवी कनेक्शन को काट दिया गया है। यह कार्रवाई लखनऊ जोन के अधिकारियों की टीम ने गुरुवार को सुबह-सुबह की है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कानपुर में जाजमऊ स्थित सपा विधायक इरफान सोलंकी के घर के बाहर भारत सरकार लिखी छह गाड़ियां विधायक के घर के बाहर खड़ी हैं। सोलंकी के घर पर ईडी की टीम के साथ ही भारी फोर्स भी तैनात कर दी गई है। उनके भाई रिजवान के घर भी छापेमारी चल रही है। दूसरी टीम ने उनके भाई अरशद सोलंकी के घर पर छापा मारा है। कार्रवाई अभी तक जारी है। बताया जा रहा है कि सपा विधायक के तीन ठिकानों पर छापेमारी हुई है। ईडी की टीमें सुबह छह बजे छापेमारी के लिए पहुंची।
विधायक इरफान सोलंकी और उनके भाई रिजवान आगजनी, गैंगस्टर और फर्जीवाड़े के मुकदमों में पहले से जेल में हैं। इरफान वर्तमान में कई आपराधिक मामलों में मजाराजगंज जेल में हैं। इरफान के खिलाफ जबरन वसूली, जमीन हड़पने सहित अन्य से संबंधित लगभग 17 आपराधिक मामले हैं। हाल ही में राज्यसभा चुनाव में वोटिंग करने की इजाजत के लिए इरफान ने एमपी-एमएलए कोर्ट का रुख किया था लेकिन कोर्ट ने उनकी याचिका खारिज कर दी थी।
-एजेंसी
- गोरखपुर में सीएम योगी ने किया प्रांतीय रक्षक दल के सम्मेलन का शुभारंभ, पीआरडी जवानों का ड्यूटी भत्ता बढ़ाकर 600 रुपये करने की घोषणा - August 19, 2026
- 26 साल से नहीं हैं विज्ञान के नियमित शिक्षक, आजमगढ़ में बेलगाम शुल्क वसूली के विरोध में Gen-Alpha ने स्कूल के सामने किया प्रर्दशन - August 19, 2026
- जनसुनवाई के बाद सीधे स्कूलों पर आगरा डीएम मनीष बंसल का धावा: छात्राओं की क्लास ली, खुद खाना चखा और पढ़ाई-सुरक्षा की परखी जमीनी हकीकत - August 18, 2026