गौतमबुद्ध नगर। शहर में दिन प्रतिदिन खराब हो रही हवा को देखते हुए जिलाधिकारी गौतमबुद्ध नगर मनीष कुमार वर्मा ने कक्षा नौ तक के सभी बोर्ड की कक्षाएं 10 नवंबर तक ऑफलाइन संचालित करने पर रोक लगाई है।
दिल्ली-एनसीआर में रविवार को ग्रेप चार लागू किया गया था। ग्रेप चार के नियम को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। स्कूल ऑनलाइन कक्षाएं संचालित कर सकते है। कक्षा 10 से 12वीं तक की ऑफलाइन कक्षाएं ही संचालित की जाएगी। कुछ स्कूलों ने पहले ही आनलाइन कक्षाएं शुरू कर दी थी।
ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल के प्रशासन ने कक्षा नर्सरी से नौ तक आनलाइन कक्षाएं नौ नवंबर तक संचालित करने का फैसला रविवार को लिया था।
वहीं, नोएडा के सेक्टर 122 में स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल में कक्षा पांच तक की कक्षाएं ऑनलाइन पहले से ही चल रही है। इससे पहले दिल्ली के कई इलाकों में 400 के पार एक्यूआई पहुंचने के बाद सभी प्राइमरी स्कूल और कक्षा 9 तक के स्कूलों को 10 नवंबर तक बंद कर दिया।
साथ ही प्रशासन ने पढ़ाई जारी करने के लिए ऑनलाइन के माध्यम से क्लासेज शुरू करने का स्कूलों को निर्देश दिया है। इसके अलावा 10वीं और 12वीं की कक्षाएं पहले की तरह ऑफलाइन ही चलेंगी। वहीं, दिल्ली के कई इलाकों में रविवार को 400 के पार AQI पहुंचने के बाद CPCB ने ग्रैप के प्रतिबंधों का चौथा चरण लागू कर दिया था।
- लखनऊ में मोबाइल किश्त न चुकाने पर रिकवरी एजेंटों ने मजदूर को चार दिन तक बंधक बनाकर निकाला खून, गोमती में फेंकने की धमकी - September 15, 2026
- आगरा में NEET पास छात्र निकला ट्रेनों का शातिर चोर: गर्लफ्रेंड के कैंसर के इलाज और ऐशो-आराम के लिए खड़ा किया चोरी का नेटवर्क, 25 लाख के जेवर बरामद - September 15, 2026
- आगरा के प्राचीन श्री सिद्धिविनायक मंदिर में 66वें गणेश महोत्सव के तहत हुआ विशाल भंडारे का आयोजन, हजारों भक्तों ने पाई प्रसादी - September 15, 2026