Agra, Uttar Pradesh, India. उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ पांडे गुट युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. भोज कुमार शर्मा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने जिला विद्यालय निरीक्षक आगरा श्री मनोज कुमार को जनपदीय समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा। जिला विद्यालय निरीक्षक को शिक्षकों की समस्याओं के संबंध से अवगत कराया गया।
शिक्षकों की प्रमुख समस्याओं में बकाया एरियर, प्रोन्नत वेतनमान, चयन वेतनमान, वर्ष 2017, 2018, 2019 तथा 2020 की बोर्ड परीक्षा और मूल्यांकन के बकाया के भुगतान, इस वर्ष सेवानिवृत्त हो रहे शिक्षकों के जीपीएफ फंड एवं पेंशन की पत्रावलियों का भी शीघ्र निस्तारण कराने के बारे में जिला विद्यालय निरीक्षक आगरा को अवगत कराया गया। आगरा में शिक्षकों की वेतन भुगतान में आ रही दिक्कतों को भी जिला विद्यालय निरीक्षक आगरा को बताया गया।
जिला विद्यालय निरीक्षक आगरा मनोज कुमार ने संगठन को आश्वस्त किया कि समस्याओं का शीघ्र ही निस्तारण करके संगठन को अवगत कराया जाएगा। शिक्षक प्रतिनिधिमंडल में डॉ. भोज कुमार शर्मा, एस. सैमसन, डॉ. अरुण कुमार गौतम, डीपी सिंह, राजवीर सिंह, सतीश शर्मा, नरेश गुप्ता, मुकेश सिकरवार, योगेश कुमार गुप्ता आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
- लखनऊ में ईद की ‘सियासी गंगा-जमुनी तहजीब’: ऐशबाग ईदगाह पर एक साथ दिखे अखिलेश यादव और अजय राय, भाजपा नेता दिनेश शर्मा और रीता बहुगुणा भी पहुंचे - March 21, 2026
- आगरा में बोले केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह: ‘असेम्बलिंग’ नहीं ‘मैन्युफैक्चरिंग’ पर दें जोर, $100 बिलियन निर्यात का लक्ष्य - March 21, 2026
- विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने किसानों को बांटे सम्मान पत्र; बोले- किसान की खुशहाली ही देश की प्रगति का आधार - March 21, 2026