Dr Bhanu Pratap Singh
Live Story time
Gyan Sarovar, Mount Abu, Rajasthan, India. प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज ईश्वरीय विश्वविद्यालय (Prajapita Brahma Kumaris Ishwariya vishwa vidyalaya) के मीडिया विंग, राजयोग एजुकेशन एंड रिसर्च फाउंडेशन (Media wing, rajyoa Educaion and Research Foundation) ने वीर भूमि राजस्थान के माउंट आबू स्थित ज्ञान सरोवर (Gyan Sarovar, Mount Abu, Rajasthan) में राष्ट्रीय मीडिया सम्मेलन आयोजित किया। इसे नाम दिया गया- Media conference and meditation retreat. विषय था- राष्ट्रीय विकास के लिए मीडिया की जिम्मेदारी (Media Responsibility for National Development)। यह 5 से 9 मई, 2023 तक चला। कार्यक्रम स्थल ज्ञान सरोवर ने अपने नाम को सार्थक किया। पहाड़ों के बीच, हरीतिमा से आच्छादित, स्वास्थ्यवर्धक, प्रदूषणरहित, शांत वातावरण, खुशी की खुराक और ध्यान (Meditation) के साथ पत्रकारों ने पांच दिन तक ज्ञानवर्धन किया। भाग्यशाली पत्रकार पूरे पांच दिन रहे। यूं तो मीडिया सम्मेलन के कुछ समाचार प्रकाशित हो चुके हैं लेकिन यहां सत्रवार रिपोर्टिंग प्रस्तुत की जा रही है। दूसरे दिन 6-5-2023 को प्रातः 10.30 बजे हारमनी हॉल में उद्घाटन सत्र हुआ। उद्घाटन सत्र का शुभारंभ आगरा से वक्ता के रूप में बुलाए गए एकमात्र पत्रकार डॉ. भानु प्रताप सिंह ने भी दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
सबसे पहले समन्वयक मीडिया विंग आर.ई.आर.एफ. जयपुर की जोनल को-ऑर्डिनेटर बीके चंद्रकला ने कहा
- मीडिया हर गतिविधि पर नजर रखता है।
- मीडिया जोड़ने के लिए है न कि तोड़ने के लिए।
- जनहित के मुद्दों पर मीडिया को अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी।
- आज मीडिया जो मुद्दे दिखा रहा है, उनमें बदलाव करना होगा। जनता को मीडिया पर भरोसा है।
- आजादी के परवानों ने कलम को भी हथियार बनाया था।
- प्रभावशाली मीडिया कहीं दबाव में है, जिससे मुक्त होकर बात करनी होगी।
भारतीय जन संचार संस्थान (आई.आई.एम.सी.) नई दिल्ली के महानिदेशक प्रोफेसर संजय द्विवेदी ने कहा
- ज्ञान और योग के अभ्यास से पत्रकारिता सफल होती है। सत्य पर आधारित पत्रकारिता करें।
- मडिया विश्व के लिए है। लोगों का उत्थान और राष्ट्र के विकास के लिए कार्य करना होगा।
- मीडिया परिवर्तन का हथियार है, इसे गाली मत दीजिए। मीडिया जब तिलक और गांधी के हाथ में है तो परिवर्तन का हथियार बन जाती है लेकिन जब बाजार के हाथों में तो समस्या हो जाती है।
- मीडिया एक टूल है। इसका इस्तेमाल कौन कर रहा है, इस पर निर्भर है अच्छा और खराब।
- परिवर्तन की गति तेज करने में मीडिया की अहम भूमिका है। इसके केन्द्र में दर्शक और पाठक हैं।
- शिक्षा, सूचना, मनोरंजन मीडिया का उद्देश्य है। खबरों के पीछे छिपे हुए अर्थ को खोजें और वैल्यू एडिशन करें। हमें पाठक को अपग्रेड करना है, सिर्फ सूचना देकर मुक्त नहीं हो सकते हैं।
- डिजिटल मीडिया का स्वर्णिम युग है। इससे डरने की जरूरत नहीं है। 3-सी की जरूरत है- वर्नाकुलर, वॉयस और वीडियो।
- सोशल मीडिया पर प्रतिदिन 320 करोड़ फोटो शेयर किए जा रहे हैं। 8 करोड़ से अधिक वीडियो देखे जा रहे हैं। 399 करोड़ लोग सोशल मीडिया पर हैं। एक व्यक्ति प्रतिदन 145 मिनट सोशल मीडिया पर बिता रहा है। इस हिसाब से प्रतिदिन 10 लाख साल के बराबर वक्त सोशल मीडिया पर बिताया जा रहा है।
- फेक न्यूज और हेट न्यूज का खतरा है। इससे निपटने के लए संघर्ष खड़ा करना होगा।
- बुरा मत टाइप करो, बुरा मत लाइक करो, बुरा मत शेयर करो क्योंकि मोबाइल हर वक्त आपकी जासूसी कर रहा है।

मीडिया विंग के राष्ट्रीय समन्वयक बीके शांतनु ने कहा
- मीडिया सम्मेलन में सुदूर जम्मू कश्मीर के अनंतनाग, केरल, कन्याकुमारी से भी प्रतिनिधि आए हैं।
- स्वपरिवर्तन से विश्व परिवर्तन होगा, यह हमारी वैल्यू है।
- आध्यात्मिक जागृति से विश्व की जागृति हो सकती है। आध्यात्मिकता धर्म से बढ़कर है।
- भारत का अर्थ है विश्व को प्रकाशित करने में रत।
- हम मूल्यनिष्ठ मीडिया, डिवाइन मीडिया, आध्यात्मिक मीडिया को लेकर काम कर रहे हैं।
- बीके डिवाइन मीडिया के ब्रांड एम्बेसडर हैं प्रोफेसर संजय द्विवेदी।
बफरिंग मीडिया टेक मुंबई के निदेशक और सह संस्थापक अमित बी बाधवानी ने कहा
- आलोचनाओं के बाद भी मीडियाकर्मी 24 घंटे काम करता है, जो बड़ी बात है।
- भारत में प्रेस की स्वतंत्रता है लेकिन कंटेंट, क्रिएशन कहीं घट गया है।
- टीवी आप मनोरंजन के लिए देखते हैं।
- आजकल सबकुछ एडवरटाइजिंग से लिंक है।
- न्यूज रिपोर्टिंग के स्थान पर कंटेंट क्रिएशन देखा जा रहा है।
- मंदी में भी स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, पॉलिटिक्स मीडिया के लिए बड़ी इंडस्ट्री हैं।
- मीडिया की परिभाषा इस तरह से कर सकते हैं- एम- मैजिकल पॉवर, ई- एक्सल, डी- डिप्लोमेसी, आई- इंडियन कल्चर, ए- एसोसिएट ऑफ डवलपमेंट।
- मीडिया में काम करना है तो एडवरटाइजिंग में जाना आसान है। जर्नलिज्म का काम कठिन है लेकिन यहां सम्मान अधिक है।

आर.ई.आर.एफ. एजुकेशन विंग की उपाध्यक्ष बीके शीलू दीदी ने ध्यान कराने से पूर्व कहा
- भगवान हमसे भी विश्व परिवर्तन में मदद चाहते हैं।
- घोर कलयुग को सतयुग बनाने की जिम्मेदारी भगवान आपको देना चाहते हैं।
- स्वयं को मानवीय मूल्यों से सशक्त करना है। इसके लिए आत्मचिंतन, आत्मबोध, आत्मसंयम करना होगा।
- पहले खुद को बदलो, निश्चित रूप से लोकप्रियता मिलेगी।
विशिष्ट अतिथि, पहलवान और बॉलीवुड एक्टर (मुंबई) संग्राम सिंह ने कहा
- देश संस्कार से चलता है। अगर कोई तीन हजार रुपये कमाकर परिवार के साथ बैठकर खा खा रहा है तो लाखों रुपये कमाने वाले से अच्छा है।
- इस समय हम दिखावटी समाज में जी रहे हैं।
- जिसकी सोच और शरीर अच्छा है, वह सबसे सम्पन्न है।
- कोल्ड ड्रिंक कंपनी ने मुझे विज्ञापन के लिए 2.5 करोड़ रुपये का ऑफर दिया, मैंने ठुकरा जिया। उस समय मेरे खाते में 900 रुपये थे। मैंने कहा टॉयलेट साफ करना मंजूर है, कोल्ड ड्रिंक का विज्ञापन नहीं।
- सोचें, मेरा देश महान लेकिन मेरा क्या योगदान। सोच से बदलाव आता है।
- बच्चों को शिक्षा दो। देखो कि बच्चों में इंसानियत, ममत्व, करुणा कम तो नहीं है। दूसरों के लिए कुछ करेंगे तो सफल हैं।
- जिंदगी जीनी है तो पागल बन जाओ।
- अपने हीरो ध्यान से चुनो। तम्बाकू और कोल्ड ड्रिंक बेचने वाले हीरो नहीं हो सकते हैं। जुबां केसरी बोलने वाले हीरो नहीं हो सकते हैं।
ब्रह्माकुमारीज माउंट आबू की संयुक्त प्रशासकीय प्रमुख बीके निर्मला दीदी ने कहा
- मीडिया, समाज और देशकी उन्नति और गति भी कर सकता है।
- मीडिया का प्रभाव बहुतों पर है।
- अपनी उन्नति करेंगे तो देश तथा औरों की उन्नति कर सकेंगे।
- मेडिटेशन करेंगे तो उन्नति होगी।
- सबको जीवन सुखी और शांत बनाओ।
मीडिया विंग के चेयरपर्सन बीके करुणा ने अध्यक्षता करते हुए कहा
- जीवन की श्रेष्ठ रचना के लिए हम यहां अभ्यास करते हैं।
- हम आपसे आपके लिए चाहते हैं।
- ईश्वरीय विश्वविद्यालय की शक्ति 7 हजार समर्पित बहनें हैं जो सुबह 4 बजे उठक अमृत वेला में अभ्यास करती हैं। हम ईश्वर से आत्मबल लेते हैं। अगर आप ये अनुभव करेंगे तो शक्ति का संचालन करेंगे।
- स्वयं अनुभव करें और विश्व को बताएं कि ईश्वर से शक्ति लेने वाली विधि सीखें।
इंडिया टुडे मास कम्युनिकेशन नोएडा के डीन डॉ. ध्रुव ज्योति पति ने अंग्रेजी में ज्ञान दिया
- मीडिया लोकतंत्र की जीवन रेखा है।
- अच्छा व्यक्ति बनो, पारदर्शी बनो और लोगों में बदलाव लाओ।
रुड़की से आए वरिष्ठ पत्रकार डॉ. श्रीगोपाल नार्सन की पुस्तक ईश्वरीय गुलदस्ता का लोकार्पण किया गया। कु. सिमोनी ने स्वागत नृत्य प्रस्तुत किया।
- भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव: णमोकार मंत्र का जाप कर दूसरे दिन भी सेवा, आगरा विकास मंच ने निशुल्क हृदय जांच शिविर लगाया, शिशुओं का हृदय जाता तो डॉक्टर का दिल धक धक करने लगा - April 9, 2025
- Agra News: सामूहिक एकादशी उद्यापन समारोह में बरसा भक्ति का अमृत - April 9, 2025
- Agra News: सेंट जोसेफ वर्ल्ड स्कूल में धूमधाम के साथ मनाया गया नौवां वार्षिकोत्सव - April 9, 2025