Agra, Uttar Pradesh, India. आजादी के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में पूरा देश इस वर्ष आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। आजादी के इस जश्न में सराबोर होते हुए आगरा नगर निगम ‘नगर श्री सम्मान’ कार्यक्रम का आयोजन करने जा रहा है। इस कार्यक्रम में आगरा शहर के ऐसे नागरिकों का सम्मान किया जायेगा जिन्होंने वास्तव में किन्हीं भी रूप या परिस्थितियों में समाज की निःस्वार्थ भाव से न केवल सेवा की बल्कि शहर के प्रति जिम्मेदारी समझते हुए अपना विशेष योगदान दिया। इतना ही नहीं अगर किसी व्यक्ति ने अपनी जान जोखिम में डालकर दूसरों को बचाने का काम किया है, नगर निगम ऐसे सभी सच्चे समाजसेवियों और बहादुरों का सम्मान करेगा।
इसकी जानकारी देते हुए महापौर नवीन जैन ने बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत आगरा नगर निगम द्वारा जल्द ही ‘नगर श्री सम्मान’ कार्यक्रम का आयोजन करने जा रहा है। नगर श्री सम्मान से सम्मानित करने के लिए हमने शिक्षा, स्वच्छता, चिकित्सा, पर्यावरण, समाज सेवा, साहित्य-धार्मिक-सांस्कृतिक और बहादुरी इत्यादि ऐसी लगभग 19 कैटगरी चुनी हैं। प्रत्येक कैटगरी में सबसे शानदार व उत्कृष्ट काम करने वाले ऐसे नागरिक का सम्मान किया जायेगा जिन्होंने अपने कार्यां से अपना और शहर का नाम रोशन किया है।
महापौर नवीन जैन ने बताया कि नगर श्री सम्मान से सम्मानित करने हेतु उत्कृष्ट व्यक्तियों के चयन के लिए एक चयन समिति का गठन किया गया है। यह आठ सदस्यीय समिति होगी। जिसमें अपर नगर आयुक्त, वरिष्ठ पार्षद, वरिष्ठ पत्रकार, वरिष्ठ अधिवक्ता एवं चिकित्सक भी शामिल हैं। महापौर ने सभी शहरवासियों से अपील करते हुए कहा कि यदि आप ऐसे लोगों को जानते हैं जिन्होंने इस शहर व समाज के लिए कुछ किया है, अपनी जान जोखिम में डालकर दूसरे लोगों की जान बचाई है या फिर निःस्वार्थ भाव से शहर के हित में निरंतर अपना योगदान दिया है तो उनकी जानकारी हमारी चयन समिति तक जरूर पहुंचाये। ताकि वास्तव में एक सच्चे व ईमानदारी से कर्तव्य का पालन करने वाले उचित शख्सियत को ही यह नगर श्री सम्मान मिले। जिससे हम भी अपने आप को गौरान्वित महसूस कर सके।
इसके अलावा चयन समिति स्वयं से भी तथ्यों और घटनाओं को साथ लेकर अपनी रिपोर्ट सूची तैयार करेगी और एक बार फिर सभी आवेदनों पर विस्तृत रूप से चर्चा व समीक्षा करने के बाद निम्नलिखित 19 कैटगरी के उत्कृष्ट व्यक्तियों को नगर निगम द्वारा सम्मानित करने का काम किया जायेगा।
नगर श्री सम्मान की श्रेणियां
- सफाई व स्वच्छता के क्षेत्र में योगदान दिया।
- लाल बत्ती पर इंजन बंद रखने हेतु योगदान दिया।
- ऐसे व्यक्ति का सम्मान जो घर के बाहर भी झाडू लगाकर नियमित रूप से सफाई करता हो।
- महापुरूषों की प्रतिमाओं की सफाई की हो नियमित रूप से।
- ऐसे व्यक्ति जिसने सार्वजनिक स्थानों पर सदैव कूड़ा डस्टबिन में ही डाला हो।
- ऐसा व्यक्ति जिसने नियमित रूप से निरंतर गृहकर/वाणित्य कर समय पर टैक्स भुगतान किया हो।
- ऐसा व्यक्ति जिसने स्वयं के खर्चे पर पार्क का संरक्षण किया हो।
- ऐसा व्यक्ति जिसने निजी तौर पर जल सेवा के कार्य में योगदान दिया हो।
- ऐसा व्यक्ति जिसने निजी तौर पर रैन बसेरा के कार्य में योगदान दिया हो।
शिक्षा
- जिन्होंने गरीब बच्चों की निजी खर्चे पर मदद की, शिक्षण कार्य हेतु स्कूल कॉलेज बनाए, कमरे बनाए, स्कूल का जीर्णोंद्धार किया व किसी निर्धन छात्र की फीस में योगदान दिया हो।
चिकित्सा
- जो गरीब लोगों के इलाज में निजी खर्चे पर मदद को आगे आये, डायलसिस, उपकरण लैब, आर्थिक सहयोग दिया, दवाइयां व ऑपरेषन कराया हो।
पर्यावरण
- जिन्होंने अपने निजी प्रयासों से पौधे लगाए व संरक्षण किया
- निगम कर्मचारी जो हमेशा समय से आये हो।
- निगम कर्मचारी जिन्होंने अपने व्यवहार से जनता को प्रभावित किया हो।
- जिन्होंने यातायात के नियमों का निरंतर पालन किया हो।
- सादा जीवन, उच्च विचार (सदाचार) के लिए जाने जाते हों।
- खेल क्षेत्र में आगरा का नाम रोशन किया हो।
- साहित्य के क्षेत्र में आगरा का नाम रोशन किया हो।
- 1) संगीत के क्षेत्र में आगरा का नाम रोशन किया हो।
2) वीरता (नागरिक) के क्षेत्र में आगरा का नाम रोशन किया हो।
3) शिक्षा के क्षेत्र में आगरा का नाम रोशन किया हो।
4) कला के क्षेत्र में आगरा का नाम रोशन किया हो।
5) शहर को सुन्दर बनाने में अपना योगदान दिया हो।
आठ सदस्यीय चयन समिति
श्री विनोद गुता अपर नगर आयुक्त 7300740602
श्री प्रकाश केशवानी पार्षद 8384838618
श्री राकेश जैन पार्षद 9412257850
श्री नीरज शर्मा पत्रकार 6397763328
श्री आदर्श नन्दन गुप्ता पत्रकार 9837069255
श्री राजीव अग्रवाल महामंत्री श्री रामलीला कमेटी 9837049200
श्री बसन्त गुप्ता जिला शासकीय अधिवक्ता 9897047430
डॉ. डी.वी. शर्मा वरिष्ठ सर्जन 9837023071
- देश की सुरक्षा से खिलवाड़: इंडियन नेवी का लांस नायक ISI के लिए कर रहा था जासूसी, यूपी ATS ने दबोचा - March 10, 2026
- आगरा में ‘सब्जी के राजा’ की बेकदरी: लागत 12 रुपये और मिल रहे सिर्फ 6, उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह को किसानों ने सौंपा ज्ञापन - March 10, 2026
- आगरा में ‘सब्जी के राजा’ की बेकदरी: लागत 12 रुपये और मिल रहे सिर्फ 6, उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह को किसानों ने सौंपा ज्ञापन - March 10, 2026