तेल कंपनियों ने मंगलवार को घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की क़ीमत में 50 रुपए का इज़ाफ़ा किया है. 14.2 किलोग्राम वाले सिलेंडर के लिए मंगलवार से 50 रुपए अधिक क़ीमत चुकानी होगी. दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कीमत बढ़कर 949.5 रुपए हो गई है, जो इससे पहले 899.50 रुपए थी.
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एलपीजी सिलेंडर की क़ीमत बढ़कर 987.5 रुपए हो गई है, वहीं, पटना में इसके लिए 1047.5 रुपए देने होंगे. कोलकाता में भी नई क़ीमत 976 रुपए हो गई है. इससे पहले इसकी क़ीमत 926 रुपए थी.
इससे पहले आख़िरी बार घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम 6 अक्तूबर 2021 को बदले थे.
-एजेंसियां
Latest posts by Dr. Bhanu Pratap Singh (see all)
- आगरा में भाजपा महिला मोर्चा का उग्र प्रदर्शन, कांग्रेस और राहुल गांधी के खिलाफ सड़कों पर उतरीं महिला कार्यकर्ता, एमजी रोड पर निकला विशाल जुलूस - October 12, 2026
- अखिल विश्व गायत्री परिवार का शंखनाद: आगरा में भव्य आयोजनों की शुरुआत, दिल्ली से लेकर आवास विकास तक गूंजेगी अध्यात्म की गूंज - October 12, 2026
- एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा की ऐतिहासिक उपलब्धि: पहली बार एंडोवास्कुलर तकनीक से ‘ब्रेन AVM’ का किया सफल इलाज, 19 वर्षीय युवक को मिला नया जीवन - October 12, 2026