आज से नवरात्रि के पावन पर्व प्रारंभ हो चुका है, नवरात्रि में मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की विधि-विधान के साथ पूजा की जाती है। भक्तगण मां दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए नौ दिन का उपवास करते हैं। नौ दिनों के बाद कन्या पूजन और हवन के बाद ये व्रत खोला जाता है। तो वहीं कुछ लोग नवरात्रि के पहले और आखिरी दिन का व्रत रखते हैं।
व्रत एक दिन का हो या नौ दिनों का, अगर आपने इस दौरान कुछ जरूरी बातों का ध्यान नहीं रखा, तो इससे सेहत संबंधी कई सारी परेशानियां हो सकती हैं। तो व्रत खोलने के तुरंत बाद किन चीज़ों को खाना करना है अवॉयड, इस बारे में जान लेना है जरूरी।
व्रत खोलने के तुरंत बाद न खाएं ये चीज़ें
– उपवास के दौरान बॉडी में शुगर की कमी हो जाती है। तो ऐसे में व्रत खोलने के लिए हैवी खाना खाना अवॉयड करें। साथ ही एक साथ बहुत ज्यादा भी न खाएं, इससे भी समस्याएं हो सकती हैं।
– व्रत खोलने के लिए लोग तरह-तरह के पकवान बनाते हैं, जिसमें भरपूर मात्रा में नमक, मिर्च, मसाला व तेल होता है। पूरे दिन व्रत रखने के बाद इस तरह का भोजन करने से पेट उसे आसानी से पचा नहीं पाता, जिससे पेट दर्द व गैस की परेशानी हो सकती है।
– ज्यादातर लोग व्रत खोलने के लिए चाय-कॉफी का सेवन करते हैं। तो ये भी एक खराब ऑप्शन है। लंबे समय तक भूखा रहने के बाद कैफीन युक्त चीज़ें लेने से गैस व एसिडिटी की प्रॉब्लम हो सकती है।
– व्रत खोलने के लिए फलों का सेवन करना ठीक है लेकिन खट्टे फलों का सेवन बिल्कुल न करें। ऐसा इसलिए क्योंकि उपवास के तुरंत बाद खट्टे फल खाने से एसिडिटी की समस्या बढ़ सकती है।
- दिल्ली पुलिस के ‘पीस बॉन्ड’ नोटिस के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचीं AISA अध्यक्ष नेहा बोरा: CEC के खिलाफ प्रदर्शनों के बीच तत्काल सुनवाई की मांग - October 19, 2026
- CJP के विरोध प्रदर्शन के बीच केंद्र सरकार ने Meta को दिया कंटेंट रिकमेंडेशन सिस्टम और एल्गोरिदम ठीक करने का निर्देश - October 19, 2026
- आगरा श्रीरामलीला महोत्सव: “रणभूमि में मेघनाद का अंत; लक्ष्मण के प्रहार से धड़ाम गिरा रावण का पुत्र, गूंज उठे ‘जय श्रीराम’ के जयघोष” - October 19, 2026