Live Story Time
Agra, Uttar Pradesh, India, Bharat. नवागत मंडलायुक्त शैलेन्द्र कुमार सिंह ने कमिश्नरी पहुंच कर पदभार ग्रहण किया। मंडलायुक्त को कमिश्नरी पहुंचने पर गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। मंडलीय अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ देकर भव्य स्वागत किया। फिर उन्होंने मौजूद अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया। कमिश्नरी परिसर का भ्रमण कर सभी कार्यालयों की व्यवस्था संचालन का निरीक्षण किया।
2009 बैच के आईएएस अधिकारी
मंडलायुक्त श्री शैलेन्द्र कुमार सिंह जी 2009 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। मूलरूप से आजमगढ़ जनपद के निवासी हैं। इससे पूर्व जनपद मथुरा, लखीमपुर खीरी, मुरादाबाद के जिलाधिकारी के दायित्व को निर्वहन किया है। वे आगरा में एसडीएम रह चुके हैं।

प्राथमिकताओं पर प्रभावी रूप से कार्य
मंडलायुक्त शैलेंद्र कुमार सिंह ने पत्रकारों को बताया कि वह मंडल के अंतर्गत लगभग सभी जनपदों में विभिन्न दायित्वों पर कार्य कर चुके हैं। सरकारी योजनाओं को धरातल पर बेहतर संचालित करने, शासन द्वारा निर्दिष्ट सभी प्राथमिकताओं पर प्रभावी रूप से कार्य किया जाएगा। विकास तथा जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा कर उनका प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाएगा।
सरकार की सेवाएं आम जन तक पहुँचाएंगे
उन्होंने बताया कि आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी में उद्योग, पर्यटन विकास, सरकार की सेवाओं तक आमजन की पहुंच के लिए प्राथमिकता पर कार्य किया जाएगा।

पूरी टीम को साथ लेकर चलेंगे
मंडलायुक्त शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि कि मेरा प्रयास रहेगा कि जो मंडल के जनपद स्तर की समस्याएं हैं उसे शासन स्तर पर पहुंचाना और जो शासन की अपेक्षाएं हैं उनको जनपद स्तर तक पहुंचाना। मेरा पूरा प्रयास होगा कि जो मंडलायुक्त के रूप में जो मंडलीय दायित्व हैं,पूरी टीम को साथ लेकर सबसे समन्वय स्थापित कर शासन के मंशा अनुरूप, गुणवत्तापरक और समयबद्ध निर्वहन हो।
पर्यटन के बारे में
उन्होंने पर्यटन के संबंध में बताया कि पर्यटन नगरी के रूप में किसी भी शहर को किसी भी क्षेत्र को विकसित करने के लिए सबसे जरूरी चीज होती है। इस क्षेत्र में और बेहतर करने तथा लोगों के मन में सुरक्षा का एहसास कराने पर कार्य किया जाएगा।
इस अवसर पर अपर आयुक्त मंजुलता, पदमचंद मिश्रा,प्रशासनिक अधिकारी गोविंद वर्मा, जिला सूचना अधिकारी शीलेंद्र कुमार शर्मा सहित कमिश्नरी के सभी अधिकारीगण मौजूद रहे।
- साहित्यिक समागम: नागरी प्रचारिणी सभा में जुटीं हिंदी की दिग्गज हस्तियां, कहानी और आलोचना की हुई जुगलबंदी - March 15, 2026
- आगरा-फिरोजाबाद हाईवे पर फिल्मी अंदाज में शराब की तस्करी: ट्रक के भीतर बने गुप्त केबिन से 600 पेटी बरामद, दो गिरफ्तार - March 15, 2026
- Agra News: इंस्टाग्राम पर पीछा करने के बाद छात्रा की फोटो की वायरल, आरोपी परिवार पर केस दर्ज - March 15, 2026