पंजाब की भगवंत मान सरकार में हुआ विभागों का बंटवारा

पंजाब की भगवंत मान सरकार में हुआ विभागों का बंटवारा

POLITICS


पंजाब की भगवंत मान सरकार में शपथ लेने के साथ ही विभागों का बंटवारा भी हो गया है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान खुद राज्य का गृह विभाग संभालेंगे। इसके अलावा हरपाल चीमा को राज्य का वित्त मंत्री बनाया गया है। गुरमीत सिंह मीत हेयर को शिक्षा मंत्री, डॉ विजय सिंगला को स्वास्थ्य मंत्री, हरजोत एस बैंस को कानून एवं पर्यटन मंत्री के रूप में नियुक्त किया गया है।
बता दें कि भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब कैबिनेट में शनिवार को एक महिला समेत दस विधायकों को शामिल किया गया था। बाद में विस्तार के लिए सात बर्थ खाली छोड़ दी गई हैं।
सोमवार को हुए विभागों के बंटवारे में डॉक्टर बलजीत कौर को सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री, हरभजन सिंह ईटीओ को बिजली मंत्री, लाल चंद कटारुचक को खाद्य एवं आपूर्ति विभाग दिया गया है।
इसके अलावा कुलदीप सिंह धालीवाल को ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री बनाया गया है। लालजीत सिंह भुल्लर को परिवहन मंत्री और ब्रह्म शंकर जिम्पा को जल के साथ-साथ आपदा मंत्रालय दिया गया है।
-एजेंसियां