Live Story Time
Agra, Uttar Pradesh, India, Bharat. राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उत्तर प्रदेश माध्यमिक संवर्ग आगरा की जिला कार्यकारिणी ने सर्वसम्मत से निर्णय लिया है कि 12 दिसम्बर, 2024 को जिला सम्मेलन आयोजित किया जायेगा। शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं के समाधान हेतु 27 नवम्बर 2024 को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय (DIOS) के समक्ष धरना दिया जायेगा।
उक्त निर्णय महासंघ जनपद आगरा की माध्यमिक संवर्ग की जिला कार्यकारिणी की नागरी प्रचारिणी सभा आगरा पर सम्पन्न बैठक में लिया गया। जिला सम्मेलन तथा धरना कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को दायित्व सौंपे गये। जिला सम्मेलन के आयोजन हेतु जिला प्रभारी गिरीश त्यागी को संयोजक बनाया गया है। धरना कार्यक्रम के लिए जिला संघर्ष समिति के संयोजक श्री मनोज कुमार को दायित्व सौंपा गया है।
बैठक में महासंघ के पदाधिकारियों को सम्बोधित करते हुए महासंघ प्रदेश कार्यसमिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. देवी सिंह नरवार ने कहा कि वर्तमान में शिक्षकों के समक्ष अनेक गम्भीर चुनौतियों हैं। नवगठित उ.प्र. शिक्षा सेवा आयोग की नियमावली में शिक्षकों की सुरक्षा से सम्बन्धित निष्प्रभावी माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की धारा 12, 18 एवं 21 को सम्मिलित न करके शिक्षकों की सेवा शर्तों में कटौती की गयी है। फलस्वरूप शिक्षक समुदाय में भारी रोष व्याप्त है और वे अपने को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। शिक्षक समुदाय सेवा-शर्ती में छेड़छाड को कतई बर्दाश्त नहीं करेगा। इस विषय पर प्रदेश नेतृत्व गम्भीरता से विचार कर रहा है। क्योंकि इस नयी व्यवस्था से प्रबन्धतन्त्र निरंकुश हो गया है। फलस्वरूप प्रदेश के अनेक जनपदों में शिक्षकों को बर्खास्त किया जा चुका है।
डॉ. भानु प्रताप सिंह की पुस्तकें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
बैठक में निष्क्रिय पदाधिकारियों को उनके पद से पदच्युत करने भी विचार किया गया। साथ ही संगठन की सदस्यता बढ़ाने तथा संगठन को सशक्त बनाने पर विचार-विमर्श किया गया है।
बैठक में वरिष्ठ शिक्षक नेता डॉ. सत्यप्रकाश शर्मा, कार्यकारी जिलाध्यक्ष डॉ. रचना शर्मा, संघर्ष समिति के जिला संयोजक श्री मनोज कुमार, जिला प्रभारी श्री गिरीश त्यागी, जिला कोषाध्यक्ष श्री हरीओम अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष (महिला) श्रीमती ब्रजेश चौहान, वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. राघवेन्द्र सिंह, जिला प्रवक्ता श्री श्याम सिंह, जिला सम्न्वयक डॉ. केपी सिंह, ऑडीटर महाराम गौतम, सुश्री सुचिता सिन्हा आदि ने विचार रखे। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष डॉ. योगेंद्र सिंह ने की। संचालन जिला महामंत्री डॉ. दुष्यन्त कुमार सिंह ने किया।
- आगरा के एस.एन. मेडिकल कॉलेज को मिले 202 नए ‘नर्सिंग ऑफिसर’: कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय और विधायकों ने बांटे नियुक्ति पत्र, स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई ताकत - March 23, 2026
- आगरा में खनन माफियाओं पर डीएम का ‘हंटर’: अवैध परिवहन और ओवरलोडिंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 6 वाहन जब्त - March 23, 2026
- Agra News: शहीद दिवस पर ‘माय भारत’ की अनूठी पहल: श्रमदान और स्वच्छता से दी अमर शहीदों को श्रद्धांजलि; डॉ. सहगल बोले- स्वच्छता भी है देशभक्ति का रूप - March 23, 2026