मथुरा। प्रमुख बाजार विकास मार्केट में स्थित एक स्पा सेंटर पर देर शाम सीओ सिटी आशना चौधरी के नेतृत्व में पुलिस ने छापा मारा। जानकारी के अनुसार, लंबे समय से पुलिस को इस स्पा सेंटर में मसाज के बहाने अनैतिक गतिविधियां चलने की सूचना मिल रही थी, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई।
कोतवाली पुलिस टीम ने स्पा सेंटर में अचानक छापेमारी की, तो वहां हड़कंप मच गया। छापेमारी के दौरान पांच युवतियों और छह युवकों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा गया। प्राथमिक जांच में पता चला है कि स्पा सेंटर के माध्यम से देह व्यापार का गोरखधंधा चल रहा था।
पुलिस ने सभी हिरासत में लिए गए लोगों से गहन पूछताछ शुरू कर दी है। इसके साथ ही, स्पा सेंटर से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की गई है। पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस गिरोह का मास्टरमाइंड कौन है और यह कब से चल रहा था।
स्पा सेंटर का संचालक मौके से फरार है, जिसकी तलाश जारी है। संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। इस घटना से विकास मार्केट क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।
- यूपी में प्रशासनिक फेरबदल: 7 वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों के तबादले, आगरा और आजमगढ़ को मिले नए मुख्य विकास अधिकारी - October 14, 2026
- सैफायर लायंस क्लब आगरा प्रयास की सराहनीय पहल: 24 जरूरतमंद विद्यार्थियों को मिलेंगे निःशुल्क चश्मे - October 14, 2026
- जालोर के ऐलाना गाँव में सरपंच उम्मीदवार भावना कुमारी माली ने बताईं विकास प्राथमिकताएँ - October 14, 2026