चेन्नई सुपरकिंग्स के पूर्व कप्तान एमएस धोनी के लिए बड़ी राहत भरी खबर आई है। धोनी से धोखाधड़ी के आरोप के बाद उनके पूर्व बिजनेस पार्टनर मिहिर दिवाकर को पुलिस ने नोएडा से अरेस्ट कर लिया है। बता दें कि एमएस धोनी ने मिहिर दिवाकर के खिलाफ 15 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया था जिसमें ये कार्रवाई की गई है।
पुलिस ने मिहिर दिवाकर के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 406, 420, 467, 468, 471 और 120बी के तहत ये कार्रवाई की है।
धोनी के नाम का हुआ गलत तरीके से इस्तेमाल
ज्ञात हो कि एमएस धोनी फिलहाल आईपीएल में सीएसके के लिए खेल रहे हैं। उन्होंने मिहिर दिवाकर पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया था। शिकायत के अनुसार, दिवाकर ने जयपुर में एमएस धोनी के नाम से क्रिकेट एकेडमी खोलने के लिए डील की थी। हालांकि 15 अगस्त 2021 को एमएस धोनी ने मिहिर दिवाकर और सौम्या दास की कंपनी अरका स्पोर्ट्स मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड के साथ समझौते को खत्म कर लिया था।
समझौता खत्म होने के बाद नाम का इस्तेमाल किया
एमएस धोनी ने आरोप लगाया है कि समझौता खत्म करने के बाद भी दिवाकर ने उनके नाम का इस्तेमाल करना जारी रखा। इसके चलते एमएस धोनी संग 15 करोड़ रुपऐ से अधिक की कथित रूप से धोखाधड़ी की गई। अब इस मामले में मिहिर दिवाकर को पुलिस ने नोएडा से गिरफ्तार किया गया और फिर जयपुर रवाना किया गया।
-एजेंसी
- ग्रेटर नोएडा वेस्ट में गार्डों से विवाद के बाद गरमाई सियासत: अखिलेश यादव पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली महिला के खिलाफ सपा ने दर्ज कराया मुकदमा - August 28, 2026
- रक्षाबंधन पर आगरा में उमड़ा भाई-बहन का अपार स्नेह: सड़कों पर भारी भीड़ और लगा जाम, घेवर की दुकानों पर टूटे खरीदार; जेल में बंद भाइयों के माथे पर भी सजा तिलक - August 28, 2026
- आगरा यूनिवर्सिटी में रक्षाबंधन पर प्रकृति रक्षा का संकल्प: पालीवाल पार्क में रोपे और बांटे गए 600 से अधिक पौधे, कुलपति ने की शुरुआत - August 28, 2026