लखनऊ। डीजीपी प्रशांत कुमार ने पुलिस पर लग रहे आरोपों का खंडन करते हुए कहा कि यूपी पुलिस जाति देखकर एनकाउंटर नहीं करती है। इस तरह के सभी आरोप निराधार हैं। पुलिस पूरी निष्पक्षता के साथ कार्रवाई करती है। मैं इस तरह के सभी आरोपों का खंडन करता हूं। बता दें कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रदेश पुलिस पर जाति देखकर कार्रवाई करने का आरोप लगाया था जिसका डीजीपी ने खंडन किया है। वहीं, कानपुर में ट्रेन पलटाने की साजिश पर भी उन्होंने बयान दिया।
उन्होंने कहा कि सभी वरिष्ठ अधिकारियों ने मौके का मुआयना किया है। हम चीजों को गंभीरता से ले रहे हैं। सभी पहलुओं को देखेंगे। बिना पूरी जांच पड़ताल के इस पर कुछ भी कहना ठीक नहीं है। सुल्तानपुर में डेढ़ करोड़ रुपये की हुई डकैती के मामले में पुलिस ने मुठभेड़ में इनामी आरोपी मंगेश यादव को मुठभेड़ में मार गिराया।
इस पर अखिलेश यादव ने बयान दिया कि मंगेश की हत्या उसकी जाति देखकर की गई है। वहीं, मंगेश के पिता ने भी आरोप लगाया कि पुलिस ने मंगेश को घर से उठाया और गोली मारकर हत्या कर दी। मामले का दूसरा मास्टर माइंड विपिन सिंह पुलिस की गिरफ्त में है। उसने पहले दर्ज किए गए एक मामले में कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया था। पुलिस की टीम लगातार उससे पूछताछ कर रही हैं। रविवार को भी उससे रायबरेली जिला कारागार में पूछताछ की थी। डकैती कांड के अन्य आरोपियों व लूट के माल की तलाश की जा रही है।
साभार सहित
- सरदार पटेल जयंती पर सीएम योगी के बयान पर अखिलेश यादव का तीखा पलटवार: बोले- ‘सजातीय तुष्टीकरण’ करने वाले न करें जातिवाद की बात - October 31, 2026
- ’सांप्रदायिक ताकतें खत्म होंगी तभी जिंदा रहेगा लोकतंत्र’: अखिलेश यादव ने सरदार पटेल जयंती पर संघ पर लगे बैन को किया याद - October 31, 2026
- आगरा में फ्री में शराब न देने पर सेल्समैन से अभद्रता, ठेके के काउंटर पर लात मारकर तोड़फोड़ का आरोप - October 31, 2026