लखनऊ। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर का बयान चर्चा का विषय बनता जा रहा है। हर दिन एक नए बयान के साथ राजभर सुर्खियों में हैं। इसी क्रम में ओमप्रकाश राजभर का एक बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल है, जिसमें वे कमल निशान से नहीं छड़ी निशान से चुनाव लड़ने की बात कह रहे हैं।
सुभासपा अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर एक विवाद में फंस गए हैं। घोसी में अपने बेटे अरविंद राजभर के प्रचार के दौरान ओमप्रकाश राजभर मंत्री पद और अपने विभागों की धौंसपट्टी दे रहे हैं, जिसका वीडियो इंटरनेट पर वायरल है।
यूपी के मंत्री राजभर के पास पंचायती राज, अल्पसंख्यक कल्याण, वक्फ और हज विभाग हैं। सूत्रों के मुताबिक चुनाव आयोग ने इस बयान का संज्ञान लिया है और उनके खिलाफ एक्शन संभावित है।
Video : घोसी में अपने बेटे अरविंद राजभर के प्रचार के दौरान ओमप्रकाश राजभर मंत्री पद और अपने विभागों की बात कर रहे हैं, जिसका Video वायरल हो रहा है। यूपी के मंत्री राजभर पास पंचायती राज, अल्पसंख्यक कल्याण, वक्फ और हज विभाग हैं।#LokasabhaElection2024 #OmPrakashRajbhar pic.twitter.com/KPa3gsG44k
— santosh singh (@SantoshGaharwar) April 29, 2024
यह है पूरा मामला
1 मिनिट 17 सकेंड के वीडियो में ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि आप लोगों ने ही विधानसभा चुनाव में छड़ी पर वोट देकर प्रत्याशी को जिताया था। अब बारी लोकसभा की है तो आप लोगों को फिर से वही चीज दोहराना है।
बता दें कि विधानसभा चुनाव में सदर विधानसभा से सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी से मुख्तार अंसारी के पुत्र अब्बास अंसारी चुनाव मैदान में थे, जो जीतकर विधानसभा पहुंचे थे। वहीं इस बयान को लेकर जब पत्रकारों ने इस पर सवाल किया तो उन्होंने अपने पुराने अंदाज में मुस्कुराते हुए कहा कि हमने वही कहा जो सत्य है। ऐसे में उनके बयान को लेकर सोशल मीडिया पर तमाम तरह की लोगों में प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है।
-एजेंसी
- आगरा के थाना सैंया क्षेत्र में सनसनीखेज वारदात, मेले से लापता हुई लड़की का शव पेड़ से लटका मिलने से मचा हड़कंप - September 14, 2026
- आगरा बेसिक शिक्षा विभाग में ट्रांसफर सूची को लेकर मचा हड़कंप, खंड शिक्षाधिकारी के पद पर दर्ज हो गया सहायक अध्यापक का नाम - September 14, 2026
- आगरा के बापू नगर में 60 वर्षों से बसे 200 से अधिक परिवारों पर मंडराया बेघर होने का खतरा, सिंचाई विभाग के नोटिस से मची खलबली - September 14, 2026