आगरा किला में जी-20 के दौरान हुए कार्यक्रम के बाद जिस दीवान-ए-आम की दीवारों में दरार आई थी उसी दीवान-ए-आम में आज छत्रपति शिवाजी की ढोल नगाड़े गूजेंगे। गीत संगीत के साथ लेजर शो भी होगा लेकिन बड़ी बात यह है कि जी-20 के दौरान जो लेजर शो व अन्य कार्यक्रम से जो दरारें आई वो अभी तक भर नहीं पाई है उनकी मरम्मत का कार्य चल रहा है।
आपकों बताते चले कि आगरा किला विश्वदाय स्मारकों में से एक है। इस संरक्षित स्मारक में एएसआई विभाग द्वारा शिवाजी जयंती समारोह समिति को छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती मनाने की अनुमति दी है। बड़ा सवाल यह है कि जी-20 के दौरन यहाँ जो लेजर शो हुआ और फिर शिवाजी महाराज की जयंती मनाई गई, उन कार्यक्रमों से आगरा किला का दीवान ए आम को नुकसान पहुँचा था। उसकी मरम्मत में लाखों का बजट खर्च हुआ और मरम्मत का कार्य अभी जारी है।
इस आयोजन की अनुमति ने एक बार फिर आगरा किला के संरक्षण पर सवाल खड़े कर दिये है। अधीक्षण पुरातत्वविद राजकुमार पटेल का कहना है कि 40 डेसिबल से कम साउंड और 800 लोगों की शर्त के अनुसार अनुमति दी गयी है। अनुमति व शर्तों का उलंघन हुआ तो अनुमति रद्द कर दी जायेगी।
- Agra News: ‘मध्यस्थता अभियान 2.0’ से सुलझेंगे कानूनी विवाद, जनपद न्यायाधीश ने न्यायिक अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश - January 29, 2026
- आगरा DM का एक्शन, तहसील सदर के सुनवाई केंद्रों का औचक निरीक्षण, लंबित नोटिसों के निस्तारण का अल्टीमेटम - January 29, 2026
- Agra News: वोटर लिस्ट पुनरीक्षण 2026; 31 जनवरी को चलेगा विशेष अभियान, बूथों पर सुबह 11 से शाम 4 बजे तक बैठेंगे BLO - January 29, 2026