देश की जानी मानी इलेक्ट्रिक व्हीकल निर्माता कंपनी डेल्टिक इलेक्ट्रिक स्कूटर ने अपने राजस्थान डिस्ट्रीब्यूटर BPS Electro Wheels पर हाई स्पीड स्कूटर ZG-S का अनावरण किया! इस मौके पर कंपनी के जनरल मैनेजर अनिरुद्ध सक्सेना व रीजनल मैनेजर धनंजय कुमार उपस्थित रहे।
आपको बता दें कि डेल्टिक इलेक्ट्रिक स्कूटर अब तक मार्केट में लो स्पीड व्हीकल्स रीगल, कोस्टा, ड्रिंक्स व लीजन आदि में लीओन व लेड बैटरी के साथ में काम कर रही हैं! जिनकी रेंज 60किमी से 120किमी तक है! ये सभी स्कूटर्स शानदार फीचर्स जैसे कि ट्यूबलेस टायर, एलईडी लाइट, डिजिटल डिस्पले, रिवर्स गियर, कीलेस एंट्री, बूट स्पेस, मोबाइल चार्जर, कॉम्बी ब्रेकिंग व डिस ब्रेक आदि के साथ उपलब्ध है। जिसका बहुत ही शानदार प्रदर्शन बाजार में है। स्कूटर्स पर 1 साल से 3 साल तक की वारंटी दी जा रही है। कंपनी ने राजस्थान में पिछले 2 वित्तीय वर्ष में अब तक लगभग 4500 से भी ज्यादा स्कूटर मार्केट में उतार चुकी है।
राजस्थान में अब तक 25 से भी ज्यादा सेल्स एंड सर्विस आउटलेट बन चुके हैं व कंपनी ने इस वित्तीय वर्ष में राजस्थान 100 से भी ज्यादा आउटलेट बनाने का लक्ष्य रखा है! जिसमें कंपनी ने हर जिले स्तर पर मेन डीलरशिप व हर तहसील स्तर पर सब डीलरशिप बनाने का लक्ष्य रखा है।
- ’चलो गाँव की ओर’: लायंस क्लब और आगरा डायबिटीज फोरम ने बलदेव में लगाया मेगा हेल्थ कैंप, 500 मरीजों को मिली राहत - February 22, 2026
- Agra News: वीआईपी रोड पर ट्रैफिक नियमों के उड़े परखच्चे, सनरूफ खोलकर स्टंट करते दिखे युवा, एक्शन की तैयारी - February 22, 2026
- सलाम! विदाई के बाद ससुराल नहीं, सीधे ‘इंटरव्यू’ देने पहुंची दुल्हन; दूल्हे की समझदारी ने पेश की महिला सशक्तिकरण की मिसाल - February 22, 2026