वाराणसी। बिरहा सम्राट की उपाधि से विभूषित पद्मश्री हीरालाल यादव की आज पुण्यतिथि है। 07 मार्च 1936 को यूपी के वाराणसी में जन्मे हीरालाल यादव की मृत्यु 12 मई 2019 के दिन हुई। उन्हें 2015 में यश भारती पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था।
हीरा लाल यादव ने लोक गायक रमन दास से बिरहा संगीत सीखा। पारंपरिक मंचों से शुरुआत में प्रदर्शन करते हुए उन्होंने बाद के वर्षों में विभिन्न शहरों में अपना संगीत प्रस्तुत किया। मीडिया के विस्तार के साथ वह ऑल इंडिया रेडियो और दूरदर्शन पर भी उत्तर प्रदेश के लोक संगीत का प्रचार करने में सफलतापूर्वक सक्षम रहे। उनके संगीत को लोकप्रिय लेबल के तहत जारी किया गया। हीरालाल की गायकी में शास्त्रीय संगीत का भी पुट मिलता है।
बिरहा गायन के क्षेत्र में अद्वितीय उपलब्धि हासिल करने वाले हीरालाल यादव की उम्र निधन के वक्त 93 वर्ष थी।
तब PM मोदी ने ट्वीट करके कहा था, ‘पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित वाराणसी के बिरहा गायक श्री हीरालाल यादव जी के निधन की खबर से अत्यंत दुख हुआ। दो दिन पहले ही बातचीत कर उनका हालचाल जाना था। उनका निधन लोकगायकी के क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है। शोक की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके प्रशंसकों और परिवार के साथ हैं।’
-एजेंसियां
- भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मिले राज्यसभा सांसद नवीन जैन: Gen Z की सहभागिता, सेवा पखवाड़े और संगठन विस्तार पर हुई अहम चर्चा - September 8, 2026
- आगरा के कमला नगर स्थित अनुपम ओमेरेनियन हाइट्स में आधुनिक पार्क का उद्घाटन: बच्चों की सुरक्षा और स्वस्थ जीवनशैली को समर्पित है यह अनूठी पहल - September 8, 2026
- आगरा के सरस्वती शिशु मंदिर में ‘गुरु वंदन-छात्र अभिनंदन’ का भव्य आयोजन: मेधावी छात्र सम्मानित, शिक्षकों के योगदान को किया गया नमन - September 8, 2026