उत्तर प्रदेश के उन्नाव में गुरुवार को बीते दो महीने से लापता दलित लड़की का शव बरामद किया गया है. ये लड़की बीते साल आठ दिसंबर से लापता थी.
गुरुवार को उन्नाव के कब्बा खेड़ा गांव में सपा सरकार में मंत्री रहे दिवंगत नेता फतेहबहादुर सिंह की खाली पड़ी ज़मीन को खोदकर लड़की का शव निकाला गया.
लड़की की माँ ने 9 दिसंबर को ही पुलिस पर सपा के दिवंगत नेता फतेहबहादुर सिंह के बेटे रजोल सिंह पर आरोप लगाते हुए एफ़आईआर दर्ज कराई थी. ये तहरीर अपहरण की धाराओं के तहत दर्ज की गई थी.
मामले में अपर पुलिस अधीक्षक शशि शेखर सिंह ने कहा है, ‘बीते 8 दिसंबर 2021 को एक युवती के गायब होने की तहरीर मिली थी. तहरीर के बाद ही मुक़द्दमा दर्ज कर लिया गया था. सीओ सिटी जाँच कर रहे थे. सूत्रों के अनुसार जो तथ्य मिले उसके बाद यहाँ एक बॉडी प्राप्त हुई है. पोस्टमार्टम होने के बाद आगे की क़ानूनी कार्रवाई होगी.’
इस मामले पर प्रदेश में राजनीति गरम हो गई है.
यूपी के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मोर्या ने कहा, ‘श्री अखिलेश यादव जी सपा नेता के खेत में दलित बेटी का शव बरामद, जब बेटी की माँ आपकी गाड़ी के सामने गिड़गिड़ा रही थी तो उनकी बात नहीं सुनी और सपा नेता को संरक्षण दिया. नई सपा में सपाइयों का हर घिनौना अपराध माफ करोगे, जाँचकर दोषी को दंड पीड़ित को न्याय दिलाने कसर नहीं छोड़ेंगे.’
वहीं,बसपा प्रमुख मायावती ने ट्वीट कर कहा है, ‘’उन्नाव जिले में सपा नेता के खेत में दलित युवती का दफ़नाया हुआ शव बरामद होना अति-दुःखद व गंभीर मामला है. परिवार वाले पहले से ही उसके अपहरण व हत्या को लेकर सपा नेता पर शक कर रहे थे. राज्य सरकार पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए दोषियों के ख़िलाफ़ तुरंत सख़्त कानूनी कार्रवाई करे.‘’
-एजेंसियां
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं: बोले— “अंधकार के खिलाफ हमारे संकल्प का प्रतीक है यह पर्व” - November 7, 2026
- “भैया, आज ही कार दिला दो वरना ये मार डालेंगे…”: मौत से पहले भाई को फोन कर गिड़गिड़ाती रही पूनम, फिर पति ने खुद फोन कर कहा— हमने मार दिया - November 7, 2026
- दीपावली पर योगी सरकार का बड़ा तोहफा; यूपी के राज्य कर्मचारियों का DA 3% बढ़ा, 1 जुलाई 2026 से मिलेगा 63 फीसदी महंगाई भत्ता - November 7, 2026