अमेरिका में टेक्सास राज्य के बाहरी इलाके में एक ट्रक में कम-से-कम 46 लोग मृत पाए गए हैं. माना जा रहा है कि ये सभी प्रवासी थे.
स्थानीय मीडिया की ख़बरों के अनुसार कम से कम 16 लोगों को गंभीर स्थिति में अस्पताल ले जाया गया है. सोशल मीडिया पर शेयर हो रही तस्वीरों में एक बड़े से ट्रक के आसपास बहुत सारे आपातकर्मी दिखाई दे रहे हैं. एक स्थानीय टीवी चैनल के अनुसार ये ट्रक सैन एंटोनियो के दक्षिण पश्चिम की ओर रेलवे ट्रैक के पास दिखा.
न्यूयॉर्क टाइम्स के अनुसार सैन एंटोनियो पुलिस डिपार्टमेंट के अधिकारी वाहन के ड्राइवर की तलाश में है, जो मौके से फ़रार है.
सैन एंटोनियो अमेरिका-मेक्सिको बॉर्डर से करीब 250 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है.
टेक्सास के गवर्नर ग्रेग एबॉट ने इन मौतों के लिए राष्ट्रपति जो बाइडन को ज़िम्मेदार ठहराया है. उन्होंने इसे जानलेवा खुली सीमा नीतियों का परिणाम करार दिया.
मेक्सिको के विदेश मंत्री मारसेलो इबरार्ड ने कहा कि उनके एक अधिकारी घटनास्थल के लिए रवाना हो चुके हैं. हालाँकि, उन्होंने कहा कि पीड़ितों की नागरिकता के बारे में अभी भी कोई जानकारी नहीं मिली है.
अभी तक ये भी पता नहीं लग सका है कि इन लोगों की मौत किस वजह से हुई.
-एजेंसियां
- पेट्रोल पंपों पर बढ़ सकता है कैश का चलन: 2000 रुपये से अधिक के यूपीआई भुगतान पर 5 रुपये एमडीआर के विरोध में डीलरों ने दी चेतावनी - September 16, 2026
- Agra News: सफाई कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर महापौर से मिला सेनेटरी सुपरवाइजर संघ, वेतन विसंगतियों और ईएसआई कार्ड न मिलने पर जताया रोष - September 16, 2026
- पीएम मोदी के 76वें जन्मदिन पर काशी से निकलेगा 500 गाड़ियों का विशाल काफिला: वडनगर तक जाएगी सेवा संकल्प बाइक यात्रा - September 16, 2026