मेरठ। यूपी के मेरठ जिले में नई बनी पुलिस चौकी में इफ्तार देना चौकी इंचार्ज को भारी पड़ गया है। पुलिस चौकी में रोजा इफ्तार पार्टी करने वाले चौकी इंचार्ज शैलेंद्र प्रताप सिंह को एसएसपी ने लाइन हाजिर कर दिया है। मेरठ के एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने चौकी इंचार्ज के खिलाफ यह कार्रवाई की है।
लोहियानगर थाने का है मामला
बताया जा रहा है कि यह पूरा मामला मेरठ के लोहियानगर थाना क्षेत्र का है। यहां पर बीते दिनों पुलिस चौकी में रोजा इफ्तार पार्टी आयोजित हुई थी। चौकी इंचार्ज शैलेंद्र प्रताप सिंह ने स्थानीय मुस्लिमों को यह दावत दी थी। इस इफ्तार पार्टी में क्षेत्र के कई प्रभावशाली और सामाजिक लोगों ने हिस्सा लिया था।
फोटो और वीडियो वायरल
बता दें कि पुलिस चौकी में रोजा इफ्तार पार्टी करने की फोटो-वीडियो सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हुई। जिसके बाद मेरठ के पुलिस हलके में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि चौकी इंचार्ज ने आला अधिकारियों को जानकारी दिए बिना ही चौकी में इफ्तार पार्टी आयोजित की थी। जिसके बाद मेरठ के एसएसपी डॉ विपिन ताडा ने चौकी प्रभारी शैलेंद्र प्रताप सिंह को लाइन हाजिर कर दिया।
-साभार सहित
- संयुक्त राष्ट्र की बजट प्रक्रिया और वित्तीय स्थिति पर उच्चस्तरीय चर्चा: राजदूत हरीश पार्वथनेनी के साथ बैठक में शामिल हुए सांसद नवीन जैन - October 21, 2026
- आगरा के ट्रांस यमुना क्षेत्र में सनसनीखेज वारदात: किचन में खाना बना रही बहन पर बड़े भाई ने चलाई गोली, आईसीयू में भर्ती - October 21, 2026
- राहुल गांधी के अचानक विदेश दौरे पर सियासी घमासान: सवाल पूछने पर बोले शशि थरूर — “मैं कोई ट्रैवल एजेंट नहीं हूँ” - October 21, 2026