मामले में पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा
Agra (Uttar Pradesh, India). जनपद के थाना मलपुरा क्षेत्र के एक गांव में गुरूवार रात को एक दबंग युवक महिला के घर में घुस गया। आरोप है कि युवक ने महिला के साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपी ने परिजनों के साथ मिलकर पीड़िता के साथ मारपीट कर दी। मामले में पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
ये है मामला
थाना मलपुरा क्षेत्र के एक गांव में गुरूवार रात को एक दबंग युवक महिला के घर में घुस आया। आरोप है कि युवक ने महिला को बुरी नीयत से पकड़ लिया। इसका महिला ने विरोध किया। आरोप है कि युवक ने जबरदस्ती महिला के साथ दुष्कर्म किया। युवक ने अपने परिजनों के साथ मिलकर पीड़ित महिला के साथ मारपीट कर दी। जिसके पीड़िता को चोट आई है।
थाने में दी तहरीर
पीड़िता ने इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम पर दी। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस आ गई। पुलिस को देखकर आरोपी मौके भाग गए। इसके बाद पीड़िता थाने पहुंच गई। पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ थाने में तहरीर दी। तहरीर मिलते ही पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया।
ये बोले पुलिस अधिकारी
थानाध्यक्ष मलपुरा तेजवीर सिंह ने बताया है कि प्राप्त तहरीर के आधार पर आरोपी हिमांशू, राहुल, निखिल, ममता, मंजू, वीरेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने पीड़िता को मेडीकल परीक्षण के लिए भेजा है। पुलिस आरोपियों को पकड़ने का प्रयास कर रही है।