बिटकॉइन जैसी क्रिप्टोकरेंसीज पर भारत समेत दुनियाभर में बहस जारी है। अब इसमें अमेरिका के दिग्गज निवेशक चार्ली मुंगेर (Charlie Munger) भी कूद पड़े हैं। लंबे समय से वॉरेन बफे के बिजनेस पार्टनर मुंगेर का कहना है कि क्रिप्टोकरेंसी फैलने वाली गंभीर बीमारी की तरह है और इस पर बहुत पहले ही बैन लग जाना चाहिए था।
98 साल के मुंगेर 1978 से बफे की कंपनी Berkshire Hathaway Inc के वाइस चेयरमैन हैं। रॉयटर्स के मुताबिक मुंगेर ने एक कार्यक्रम में कहा कि क्रिप्टोकरेंसी पर शुरुआत में ही बैन लग जाना चाहिए था। उन्होंने कहा, ‘मैं इस बात पर गर्व महसूस करता हूं कि मैं इससे दूर ही रहा। यह फैलने वाली किसी गंभीर बीमारी की तरह है। मेरी नजर में इसकी कोई कीमत नहीं है।’
बफे और मुंगेर
उन्होंने कहा कि कुछ लोग इसे आधुनिकता मानते हैं और इस तरह की करेंसी का स्वागत करते हैं जो फिरौती, उगाही और टैक्स चोरी में उपयोगी है। इससे पहले बर्कशायर के चेयरमैन और सीईओ वॉरेन बफे ने भी क्रिप्टोकरेंसी को चूहे मारने वाला जहर बताया था और कहा था कि इसकी कोई कीमत नहीं है।
बफे और मुंगेर की मुलाकात 1959 में हुई थी। 1961 में वे सात पार्टनरशिप कंपनियां चला रहे थे। उन्होंने अपना पहला मिलियन डॉलर इनवेस्टमेंट Dempster में किया था। आज कई कंपनियों में बर्कशायर हैथवे का निवेश है। इनमें American Express, Apple, Bank of America, Coca-Cola, General Motors, Moody’s, Verizon शामिल हैं।
-एजेंसियां
- ADA उपाध्यक्ष का ‘रौद्र’ रूप: 10 टाउनशिप के काम में सुस्ती पर ठेकेदारों को फटकार, फूड कोर्ट का लाइसेंस निरस्त - March 24, 2026
- आगरा के लिए बड़ी पहल: कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य ने सीएम योगी से की मुलाकात, इनर रिंग रोड और जलभराव पर मांगा ‘न्याय’ - March 24, 2026
- टेक्नोलॉजी से मिली सफलता: CEIR पोर्टल और सर्विलांस टीम ने खोज निकाले गुम हुए 304 मोबाइल, आगरा पुलिस की शानदार रिकवरी - March 24, 2026