वृंदावन। प्रयागराज महाकुंभ जैसे जैसे समापन की तरफ बढ़ रहा है वैसे वैसे वृंदावन में श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ती जा रही है। वीक एंड पर रविवार को यहां भीड़ इस कदर उमड़ी कि रास्ते श्रद्धालुओं से पैक हो गए। हालत यह कि पैर रखने की जगह नहीं बची। शहर के बड़े रास्तों पर ई रिक्शा और टेंपो का जाम था तो गलियों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़।
रविवार को वृंदावन में भीड़ इस कदर उमड़ी कि हर तरफ श्रद्धालु ही श्रद्धालु नजर आने लगे। बांके बिहारी जी मंदिर की तरफ जाने वाले रास्तों पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। दर्शन के लिए श्रद्धालुओं को काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। भीड़ में फंसे श्रद्धालुओं की हालत खराब थी।
वृंदावन में उमड़ी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस प्रशासन को काफी मशक्कत करनी पड़ी। मंदिर में प्रवेश के लिए वन वे इंतजाम किए गए। श्रद्धालुओं को गेट नंबर 2 और 3 से प्रवेश कराया गया तो निकासी 1 और 4 से कराई जा रही थी।
वृंदावन में आने वाले हर रास्ते पर भीड़ नजर आई। रविवार को उमड़ी भीड़ ने व्यवस्थाएं ध्वस्त कर दी। यहां शहर के बाहर बाहरी वाहनों की भीड़ थी तो शहर के अंदर ई रिक्शा और टेंपो चालकों ने जाम लगा दिया। यहां रविवार को अनुमान के मुताबिक 5 लाख से ज्यादा श्रद्धालु पहुंचे हैं।
-साभार सहित
- टिफनी ट्रंप ने कहा ‘वाह ताज’: पति संग आगरा पहुंचीं डोनाल्ड ट्रंप की बेटी, ताजमहल के दीदार कर हुईं मंत्रमुग्ध - May 31, 2026
- Agra News: पंचेश्वर महादेव मंदिर में गूंजेंगे भागवत के स्वर, 1 जून से शुरू होगा सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा महोत्सव - May 30, 2026
- यूपी में खाकी अपने घर में ही असुरक्षित, महिला दरोगा का ससुर पर दुष्कर्म का सनसनीखेज आरोप, पति व ससुरालियों पर जहर खिलाने और जानलेवा हमले का दावा - May 29, 2026