मुंबई/रांची। महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव के साथ ही यूपी समेत कई अन्य राज्यों में उप चुनाव के वोटों की काउंटिंग शुरू हो गई है। तय समय सुबह 8 बजे से मतों की गिनती के साथ शुरुआती रुझान भी आना शुरू हो गए हैं। महाराष्ट्र में मुकाबला महायुति और महाविकास अघाड़ी के बीच है। महाराष्ट्र के रुझानों में भाजपा नीत गठबंधन बहुत आगे चल रहा है जबकि झारखंड में एनडीए पिछड़ गया है। यहां इंडिया गठबंधन ने बढ़त बनाई हुई है।
यूपी की नौ सीटों में से सात पर भाजपा और दो पर सपा की बढ़त थी। राजस्थान की चार में से तीन पर भाजपा और एक पर कांग्रेस, बंगाल की सभी छह सीटों पर टीएमसी बढ़त बनाए हुए थी। उत्तर प्रदेश की नौ में से केवल दो सीटों करहल और सीसामऊ पर समाजवादी पार्टी की बढ़त चल रही है जबकि शेष अन्य सातों सीटों पर भाजपा के प्रतिद्वंद्वी शुरुआती रुझानों में आगे चल रहे हैं।
महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों पर कई सीटें ऐसी हैं, जो काफी हाई प्रोफाइल हैं। इनमें एकनाथ शिंदे, अजित पवार, आदित्य ठाकरे की विधानसभा सीटें प्रमुख हैं। यहां हो रही मतगणना में शुरुआती रुझान महायुति के पक्ष में दिख रहे हैं। 288 सदस्यीय विधानसभा में महायुति को बहुमत से काफी अधिक सीटें मिलती दिख रही हैं। महायुति ने 197 सीटों पर बढ़त बनाकर महाविकास घाड़ी को काफी पीछे छोड़ दिया है, वहीं झारखंड में इसके उलट परिणाम दिख रहे हैं।
झारखंड में 81 सदस्यीय विधानसभा में इंडिया गठबंधन को 51 सीटों पर बढ़त मिल गई थी। झारखंड में इस बार दो चरणों में चुनाव हुए थे। पहला चरण 13 नवंबर और दूसरा चरण 20 नवंबर को हुआ था। सबकी निगाहें इस बात पर हैं कि राज्य में अबकी बार किसकी सरकार बनेगी।
यूपी में भाजपा छह, सपा दो और एक पर रालोद आगे
लखनऊ। यूपी उपचुनाव की 9 सीटों पर हुए मतदान के बाद वोटों की गिनती जारी है। इसी बीच रुझानों में बीजेपी और उसकी सहयोगी रालोद सात सीटों पर आगे चल रही हैं और वहीं समाजवादी पार्टी दो सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।
नौ में से छह विधानसभा सीटों पर बीजेपी आगे चल रही है। दो सीटों पर सपा और एक सीट पर रालोद प्रत्याशी ने बढ़त बना ली है। इन सभी सीटों पर दूसरे राउंड की मतगणना पूरी हो गई है। दूसरी ओर, उत्तराखंड के केदारनाथ सीट पर भी बीजेपी आगे चल रही है।
सपा मैनपुरी की करहल और कानपुर की सीसामऊ सीट पर आगे है जबकि मीरापुर में रालोद-बीजेपी गठबंधन प्रत्याशी मिथलेश पाल आगे हैं। शेष सभी छह सीटों पर भाजपा प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। मीरापुर में और सपा उम्मीदवार सुंबुल राणा पीछे हैं। कानपुर की सीसामऊ सीट पर एक बार फिर सपा प्रत्याशी नसीम सोलंकी आगे निकल गई हैं। चौथे राउंड में नसीम सोलंकी ने फिर बढ़त बनाई है। 4 हजार 378 वोट से नसीम सोलंकी आगे चल रही हैं। नसीम को 15 हजार 255 वोट मिले और बीजेपी के सुरेश अवस्थी को 10 हजार 877 वोट मिले हैं।
अम्बेडकरनगर के कटेहरी में दूसरे राउंड की मतगणना में भाजपा प्रत्याशी धर्मराज निषाद 1154 मतों से आगे हैं। बसपा के अमित वर्मा को 3627 वोट मिले। भाजपा प्रत्याशी धर्मराज निषाद को 6496 वोट मिले। सपा प्रत्याशी शोभावती वर्मा को 5342 वोट मिले हैं।
Discover more from Up18 News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
- ‘सेवा तीर्थ’ और ‘कर्तव्य भवन’ का उद्घाटन: पीएम मोदी बोले— “ये परिसर महाराजाओं की नहीं, 140 करोड़ भारतीयों की सोच का आधार हैं” - February 13, 2026
- ‘सेवा तीर्थ’ नामकरण पर संजय सिंह का तीखा प्रहार— अगली बार लोग नारियल और अगरबत्ती लेकर आएंगे… - February 13, 2026
- विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने सदन में उठाई आगरा की मांग— ‘यमुना पर बैराज और शहर में चाहिए इंटरनेशनल स्टेडियम’ - February 13, 2026