कन्नौज में सोमवार को वारंट लेकर पहुंची पुलिस टीम पर पूर्व प्रधानपति और हिस्ट्रीशीटर ने ताबड़तोड़ 30 राउंड फायरिंग कर दी। इस फायरिंग में घायल सिपाही सचिन राठी ने मंगलवार तड़के को इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। सिपाही की मौत से उसके परिवार में कोहराम मच गया। पांच फरवरी 2024 को ही सिपाही सचिन की शादी तय थी।
जानकारी के मुताबिक, कन्नौज के विशुनगढ़ थाना क्षेत्र के धरनीधरपुर नगरिया गांव में पुलिस टीम सोमवार को हिस्ट्रीशीटर अशोक कुमार उर्फ मुन्ना यादव को पकड़ने गयी थी। इस दौरान हिस्ट्रीशीटर मुन्ना यादव ने पुलिस टीम पर ताबड़तोड़ 30 राउंड फायरिंग कर दी थी। फायरिंग में घायल सिपाही सचिन राठी को कन्नौज जिला अस्पताल से गंभीर हालत में कानपुर भेजा गया था। वहां रीजेंसी अस्पताल में इलाज चल रहा था और मंगलवार को सचिन ने दम तोड़ दिया।
इस वारदात से पुलिस महकमे में भी हड़कंप मचा गया। हालांकि, घटना के कुछ देर बाद ही पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर अशोक यादव उर्फ मुन्ना और उसके बेटे को एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया। चार घंटे चली एनकाउंटर में पुलिस ने भी दस गोलियां दागीं। हिस्ट्रीशीटर और बेटे के पैर में भी गोलियां लगी थीं। पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर की पत्नी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।
धरनीधरपुर नगरिया की पूर्व प्रधान श्यामादेवी के हिस्ट्रीशीटर पति अशोक कुमार उर्फ मुन्ना यादव के खिलाफ छिबरामऊ कोतवाली समेत कई थानों में 20 से अधिक केस दर्ज हैं। सोमवार शाम करीब चार बजे छिबरामऊ कोतवाली और विशुनगढ़ थाने की पुलिस हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार करने पहुंची थी। इस दौरान पुलिस दरवाजा खुलवाने की कोश़िश कर ही रही थी कि तभी घर के अंदर से अचानक फायरिंग शुरू हो गई। जिसके पुलिसकर्मी इधर-उधर भागे, लेकिन सिपाही सचिन राठी घायल हो गए।
बताया जा रहा है कि देर रात आपरेशन के बाद डॉक्टरों ने सचिन को आइसीयू में शिफ्ट किया था जहां तड़के इलाज के दौरान सिपाही की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि पांच फरवरी 2024 को ही सिपाही सचिन की शादी तय थी। सचिन मुजफ्फरनगर के रहने वाले थे। वह 2019 में यूपी पुलिस में भर्ती हुए थे।
-एजेंसी
- लखनऊ में मोबाइल किश्त न चुकाने पर रिकवरी एजेंटों ने मजदूर को चार दिन तक बंधक बनाकर निकाला खून, गोमती में फेंकने की धमकी - September 15, 2026
- आगरा में NEET पास छात्र निकला ट्रेनों का शातिर चोर: गर्लफ्रेंड के कैंसर के इलाज और ऐशो-आराम के लिए खड़ा किया चोरी का नेटवर्क, 25 लाख के जेवर बरामद - September 15, 2026
- आगरा के प्राचीन श्री सिद्धिविनायक मंदिर में 66वें गणेश महोत्सव के तहत हुआ विशाल भंडारे का आयोजन, हजारों भक्तों ने पाई प्रसादी - September 15, 2026