नई दिल्ली। कांग्रेस 21 जनवरी को कर्नाटक के बेलगाम में ‘जय बापू, जय भीम और जय संविधान’ रैली करेगी। इसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के राज्यसभा में डॉ. आंबेडकर पर दिए गए बयान को लेकर उनके इस्तीफे की मांग की जाएगी।
यह जानकारी अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल ने आज यहां दी। दरअसल, बेलगाम रैली 27 दिसंबर को होनी थी लेकिन 26 दिसंबर की शाम अचानक पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का निधन होने के कारण इसे स्थगित करना पड़ा था।
दिल्ली में कांग्रेस के नए मुख्यालय ‘इंदिरा भवन’ में महासचिवों और राज्य प्रभारियों की बैठक के बाद वेणुगोपाल ने बताया कि आज हमने 21 जनवरी को ‘जय बापू, जय भीम और जय संविधान’ रैली के कार्यक्रम पर चर्चा की। पहले हमने बेलगाम में रैली करने का फैसला किया था, जिसे मनमोहन सिंह के दुखद निधन के कारण रद्द कर दिया गया था। अब हम 21 जनवरी को बेलगाम रैली को बड़े पैमाने पर कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि ‘जय बापू, जय भीम, जय संविधान अभियान’ की समापन सार्वजनिक रैली 27 जनवरी को मध्य प्रदेश के महू में डॉ. अंबेडकर नगर में होगी। इस रैली में हम डॉ. बीआर अंबेडकर पर दिए गए बयान को लेकर अमित शाह के इस्तीफे की मांग करेंगे।
दरअसल, कांग्रेस पार्टी केंद्रीय मंत्री अमित शाह के उस बयान को आपत्तिजनक बता रही है, जिसमें “संविधान के 75 वर्ष की स्वर्णिम यात्रा” पर संसद में चर्चा के दौरान उन्होंने कांग्रेसजनों की कार्यप्रणाली को लेकर दिया था।
Discover more from Up18 News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
- लखनऊ में मोबाइल किश्त न चुकाने पर रिकवरी एजेंटों ने मजदूर को चार दिन तक बंधक बनाकर निकाला खून, गोमती में फेंकने की धमकी - September 15, 2026
- आगरा में NEET पास छात्र निकला ट्रेनों का शातिर चोर: गर्लफ्रेंड के कैंसर के इलाज और ऐशो-आराम के लिए खड़ा किया चोरी का नेटवर्क, 25 लाख के जेवर बरामद - September 15, 2026
- आगरा के प्राचीन श्री सिद्धिविनायक मंदिर में 66वें गणेश महोत्सव के तहत हुआ विशाल भंडारे का आयोजन, हजारों भक्तों ने पाई प्रसादी - September 15, 2026