कांग्रेस के सत्ता में आने के बाद धन पुनर्वितरण सर्वेक्षण कराने के वादे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हमले के बाद सियासत तेज हो गई है। अब पूर्व भारतीय क्रिकेटर वेंकटेश प्रसाद ने कहा है कि पार्टी का यह विचार काफी दयनीय है। उन्होंने कहा कि यह क्रिकेट में हारने वाली टीम को अंक देने जैसा होगा, जिससे वह प्लेऑफ में जगह बना सके।
उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि राजनीतिक दलों में से एक के घोषणापत्र में अमीरों की संपत्ति को गरीबों में फिर से वितरित करने का वादा किया गया है।
वास्तव में गरीबों के उत्थान की जरूरत है, लेकिन यह विचार प्रक्रिया बहुत दयनीय है। यह ऐसा है कि अगर हम आरआर से 4 और केकेआर और एसआरएच से 4 अंक लेकर इसे नीचे की 3 टीमों में फिर से वितरित कर दें, जिससे वे प्लेऑफ में जगह बना सकें।
-एजेंसी
Latest posts by Dr. Bhanu Pratap Singh (see all)
- भट्टी बनती दिल्ली: 55% इलाका ‘रेड ज़ोन’ में, रातें भी हुईं गर्म; CEEW की रिपोर्ट ने बढ़ाई राजधानी की धड़कन - March 11, 2026
- भक्तों के लिए खुशखबरी: नवरात्र में आगरा से कैला देवी के लिए दौड़ेंगी 140 बसें, किराया 270 रुपये तय, यूपी-राजस्थान रोडवेज की संयुक्त तैयारी - March 11, 2026
- आगरा में गैस की ‘कृत्रिम किल्लत’: प्रशासन कह रहा ‘सब ठीक है’, पर ब्लैक में 1500 के पार पहुँचा घरेलू सिलेंडर - March 11, 2026