नई दिल्ली: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और 25 सांसदों को घर में घुसकर गोली मारने की धमकी देने वाले एक वीडियो ने देश की राजनीति में तूफान खड़ा कर दिया है। कांग्रेस पार्टी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से इस वीडियो को साझा करते हुए सीधे लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। कांग्रेस का आरोप है कि धमकी देने वाला शख्स बीजेपी और स्पीकर का करीबी है।
कांग्रेस के गंभीर सवाल:
कांग्रेस ने वीडियो जारी कर पूछा कि क्या ओम बिरला की शह पर राहुल गांधी को धमकियां दी जा रही हैं? पार्टी ने कहा, “इस गुंडे की बहुत सी तस्वीरें स्पीकर ओम बिरला के साथ वायरल हैं। आखिर इसकी इतनी हिम्मत कैसे हुई कि इसने स्पीकर का नाम लेते हुए धमकी भरा वीडियो बनाया? यह सरकार की नफरती सोच का नतीजा है।”
पवन खेड़ा का तीखा हमला: “गोडसे फैक्ट्री”
कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा ने इस घटना को एक सुनियोजित साजिश बताया। उन्होंने कहा, “पूरा RSS-भाजपा तंत्र एक ‘गोडसे फैक्ट्री’ है। पहले किरेन रिजीजू ने सांसदों द्वारा स्पीकर के अपमान का झूठ फैलाया, फिर राहुल गांधी को राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा बताया गया। यह हिंसा को वैध ठहराने की कोशिश है। जैसे पहले गोडसे बनाया गया था, आज फिर एक और गोडसे तैयार किया जा रहा है।”
कौन है धमकी देने वाला राज आमेरा?
वीडियो में खुद को करणी सेना का बताने वाला शख्स राज आमेरा कोटा (राजस्थान) के उद्योग नगर का रहने वाला है। वह करणी सेना का संभागीय प्रवक्ता है। वीडियो में उसने दावा किया कि ओम बिरला के चैंबर में हुई घटना के लिए राहुल गांधी जिम्मेदार हैं और उसने 25 सांसदों के घर में तोड़फोड़ व राहुल गांधी पर गोली चलाने की बात कही।
कोटा पुलिस की कार्रवाई:
वीडियो वायरल होने के बाद कोटा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए राज आमेरा को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि, आमेरा अब सफाई दे रहा है कि वीडियो फेक आईडी से बनाया गया है, लेकिन उसके बयानों ने दिल्ली से लेकर जयपुर तक सियासी हलचल तेज कर दी है।
- आरडी पब्लिक स्कूल Agra: शिक्षा के साथ संस्कार और प्रतिभा निखार का उत्कृष्ट केंद्र - April 10, 2026
- ज्ञान की दीपशिखा: मन्नाश्री चौहान ने रचा इतिहास, डीईआई आगरा की बनीं टॉपर - April 10, 2026
- इलाहाबाद हाई कोर्ट की तल्ख टिप्पणी— हनीट्रैप के चलते खतरे में सभ्य समाज; जबरन वसूली करने वालों पर तत्काल एक्शन के आदेश - April 2, 2026