यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने आगरा विश्वविद्यालय के गेट पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के उपलक्ष में राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस मनाया। साथ ही रोजगार की अर्थी को शव यात्रा स्वरूप पैदल लेकर सड़कों पर निकले। पुलिस के रोकने पर भी यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता नहीं। राम नाम सत्य है, रोजगार असत्य है, बोलते हुए अर्थी को लेकर है पालीवाल पार्क स्थित पुलिस चौकी तक आए।
क्या है समस्या
इस दौरान युवाओं को भाजपा सरकार के झूठ वादों के प्रति जागरूक किया गया। बताया गया कि यह सरकार अपने भाषणों में हमेशा कहती थी की ढाई करोड़ रोजगार हर साल युवाओं को दिया जाएगा लेकिन 2014 के बाद से लोगों के रोजगार खत्म होना चालू हुए हैं। सरकार का रोजगा देने पर बिल्कुल ध्यान नहीं है। पढ़ा लिखा युवा बेरोजगार है। लॉकडाउन में अभी करोड़ों की संख्या में युवा बेरोजगार हुआ है। साथ ही सरकारी नौकरी में संविदा का समय पांच साल किया है, इसको लेकर युवाओं में आक्रोश है। युवा सरकार से रोजगार की मांग कर रहे हैं लेकिन सरकार के कान पर जूं भी नही रेंग रही है। इसी कारण देश भर में आज राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस के रूप में मनाया गया।
ये रहे उपस्थित
कार्यक्रम में मुख्य रूप से दीपक शर्मा यूथ कांग्रेस नेता, हेमंत चाहर जिला अध्यक्ष यूथ कांग्रेस, मोहम्मद आरिफ, सीएम पाराशर, अतुल यादव, दीपक दीक्षित, रविंद्र जादौन, नरेश सिकरवार, वीरेंद्र उपाध्याय, प्रमोद तिवारी, योगेश उपाध्याय, योगेश कुमार, अरसल अहमद, देशराज शर्मा, ईशान, प्रशांत शर्मा, मनीष शर्मा, सोहेल, शुभम सोगरवाल, फरमान, इरफान, अमित कुमार, दीपू पंडित आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
- The reason Glorion Casino Game Thumbnails Load Fast Canada Impatient Tester - October 23, 2026
- Income Tax Organization Session MegaBlock Casino Game Financial Management in UK - October 23, 2026
- Les Jeux Premium en Direct avec Croupier au Spinaura Casino dans l’Hexagone - October 22, 2026