आगरा। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की जिला इकाई की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक प्रदेश महामंत्री राजेंद्र गुप्ता के नेतृत्व में सम्पन्न हुई। बैठक में वर्षभर के कार्यों की समीक्षा के साथ आगामी रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। पदाधिकारियों ने एकमत होकर संगठन को और मजबूत बनाने तथा व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए समर्पित भाव से काम करने का संकल्प लिया।
बैठक का संचालन जिला महामंत्री दीपक शर्मा ने किया। इस दौरान पिछले वर्ष किए गए कार्यों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया गया और आगे आने वाले समय में संगठन को अधिक सशक्त एवं संगठित बनाने पर गहन विमर्श किया गया।
जिला अध्यक्ष गिरिराज अग्रवाल ने जिले एवं तहसीलों के सभी पदाधिकारियों से अधिक से अधिक व्यापारियों के संपर्क में रहने और उनकी समस्याओं को प्राथमिकता के साथ सुनने की अपील की। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती व्यापारियों के विश्वास पर टिकी है, और हर पदाधिकारी का दायित्व है कि वह उनकी समस्याओं के समाधान में तत्पर रहे।
बैठक में पदाधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों से जुड़ी समस्याओं और व्यापारिक चुनौतियों को सामने रखा। सभी मुद्दों को गंभीरता से सुनते हुए प्रदेश महामंत्री राजेंद्र गुप्ता ने आश्वासन दिया कि किसी भी व्यापारी को किसी भी स्तर पर कठिनाई आती है तो संगठन पूरी मजबूती के साथ उनके साथ खड़ा रहेगा।
बैठक में बड़ी संख्या में प्रदेश, मंडल, जिला और तहसील स्तर के पदाधिकारी उपस्थित रहे। इनमें प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमार गुरनानी, मंडल अध्यक्ष सुनील जैन, जिला अध्यक्ष गिरिराज अग्रवाल, जिला महामंत्री दीपक शर्मा, जिला कोषाध्यक्ष रामकुमार गोयल, मीडिया प्रभारी मेघराज दियालानी, युवा प्रदेश संयुक्त महामंत्री किशोर बुधरानी, युवा जिला अध्यक्ष अनुराग गोयल, जिला मंत्री राजेंद्र सिंह, ओम प्रकाश, शैलेश खंडेलवाल, आईटी सेल के रोहित आयलानी, रामांशु शर्मा, अमित गर्ग, विशाल बंसल, निर्मल जैन, निखिल मटलानी, बांके बिहारी अग्रवाल, महिला जिलाध्यक्ष आशा अग्रवाल, दीपक अग्रवाल आदि शामिल रहे।
तहसीलों से रामबाबू अग्रवाल, राम प्रताप सिंह, विनोद अग्रवाल, आनंद गुप्ता, राकेश शकरपुरिया, राजेश अग्रवाल, शैलेंद्र भारद्वाज, दयाशंकर बोहरे सहित कई जिम्मेदार सदस्य भी बैठक में मौजूद रहे और संगठन के भविष्य की दिशा तय करने में अपने महत्वपूर्ण सुझाव साझा किए।
- आगरा: गौ माता के सम्मान में उमड़ा जनसैलाब, 8 लाख हस्ताक्षरों के साथ जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन - July 27, 2026
- कोचिंग में छात्रा से छेड़छाड़ करने वाले टीचर के सिर से उतारा ‘आशिकी का भूत’, दनादन बरसी चप्पल, FIR दर्ज - July 27, 2026
- ताजमहल में बंदरों का आतंक: दक्षिण कोरियाई पर्यटक पर किया हमला, काट कर किया लहूलुहान, स्मारक भ्रमण किए बिना लौटीं - July 27, 2026