Agra, Uttar Pradesh, India. उत्तर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी विनोद बंसल ने कमर कस कर जनसंपर्क अभियान शुरू कर दिया है। गुरुवार को विनोद बंसल ने वार्ड 29 खंदारी क्षेत्र में जवाहर नगर, शास्त्री नगर, कुँवर कॉलोनी और आजाद नगर में घर-घर जाकर लोगों से हाथ के आगे बटन दबा कर उन्हें भारी बहुमत से विजयी बनाने की अपील की।

वार्ड 94 क्षेत्र में बाग फरजाना, कारे का ताल, न्यू लाजपत कुंज, रेलवे कॉलोनी, मदिया कटरा, लता कुंज अपार्टमेंट और सोंठ की मंडी में क्षेत्र की जनता से कांग्रेस को विजयी बनाने की अपील की।

इस मौके पर विनोद बंसल ने कहा कि अगर महंगाई को थामना है और बेरोजगारी से मुक्ति पानी है तो भाजपा को हटाना होगा और कांग्रेस को लाना होगा। इस दौरान कांग्रेस पर्यवेक्षक जितेंद्र चंदौलिया और कांग्रेस कार्यकर्ता गजेंद्र पहलवान प्रमुख रूप से साथ रहे।
- Agra News: ‘समरसता यात्रा’ से दिया गया सामाजिक एकता का संदेश, संतों और समाज के विभिन्न वर्गों ने किया भव्य स्वागत - February 18, 2026
- श्री हनुमच्छिव दुर्गा प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव भव्य एवं ऐतिहासिक रूप से सम्पन्न - February 18, 2026
- Agra News: हजार में हवलदार और लाख में थाना…वाला स्टंट पड़ा भारी, रील बनाने वाले सपा नेता दामा यादव पर FIR; अब लाइसेंस रद्द करने की तैयारी - February 17, 2026