लखनऊ: उत्तर प्रदेश में इन दिनों भीषण गर्मी का दौर चल रहा है.ऐसे में लोगों को तेज गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग ने लखनऊ सहित यूपी के कई जिलों में लू के लिए अलर्ट जारी किया है। ऐसे में उनकी सलाह है कि बहुत जरूरत न हो तो दोपहर 12 से 3 बजे के बीच अपने घरों से बाहर न निकलें।
मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार अभी आने वाले कुछ दिनों तक उत्तर प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में भीषण गर्मी का सिलसिला जारी रहेगा. पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पर 45 डिग्री सेल्सियस के पार भी पहुंच सकता है. मौसम विभाग ने 25 से अधिक जिलों में लू चलने की चेतावनी जारी की है.
मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को राजधानी लखनऊ में आसमान साफ रहेंगे और तेज धूप खिलेगी. अधिकतम तापमान 44 व न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.
इन जिलों में चलेगी लू
बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फ़तेहपुर, प्रतापगढ़, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अम्बेडकरनगर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी एवं आसपास के इलाकों में लू चलने की संभावना है.
वहीं, बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अम्बेडकरनगर एवं आसपास के इलाकों में रात में भी गर्म रहेगी.
पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के तराई वाले इलाकों में शनिवार से बादलों की आवाजाही होने तथा बारिश होने से राहत मिल सकती है. वहीं, उत्तर प्रदेश के दक्षिणी, पश्चिमी तथा मध्य भाग में भीषण गर्मी का सिलसिला जारी रहेगा.
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार शुक्रवार को आसमान साफ रहेगा और धूप निकलेगी। न्यूनतम व अधिकतम तापमान में वृद्धि देखने को मिलेगी। गरम पछुवा हवाओं के प्रभाव से प्रदेश में अधिकतम तापमान में वृद्धि हुई है। अगले 24 घंटों में तापमान में और वृद्धि देखने को मिलेगी। पुरवा हवा चलने पर आगरा में 20 मई से असर देखने को मिलेगा और आंशिक बादल छाएंगे।
-साभार सहित
- आगरा में गैस सिलेंडर ब्लास्ट का कहर: पूजा के दौरान भड़की भीषण आग, मां-बेटा और भाई बुरी तरह झुलसे - March 22, 2026
- Agra News: संदिग्ध परिस्थितियों में घर के अंदर फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव, दहेज हत्या का आरोप, ससुराल पक्ष फरार - March 22, 2026
- आगरा के जरार में बहू को कमरे में बंद कर लाठी-डंडों से पीटा, ससुराल बना ‘यातना गृह’, पति और ससुर समेत 4 के खिलाफ नामजद FIR - March 22, 2026