फरवरी के महीने में एक बार फिर ठंड की वापसी हो रही है। ज्यादातर इलाके में दिन के समय धूप निकल रही है, जिससे राहत जरूर मिल रही है लेकिन सुबह और रात में ठंड ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। मौसम विभाग की माने तो वेस्टर्न डिस्टर्बेस की वजह से आज से पांच फरवरी तक यानी कि तीन दिनों तक कई राज्यों में झमाझम बारिश हो सकती है।
मौसम विभाग ने कहा कि, जम्मू कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में तीन और चार फरवरी को हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी होगी। वहीं पांच फरवरी को बूंदाबांदी हो सकती है। इसके अलावा, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, राजस्थान में तीन और चार फरवरी को बारिश होने जा रही है।
इसके अलावा, इन राज्यों में ओले भी गिरेंगे। यूपी में भी चार और पांच फरवरी को बारिश और ओले गिरने की चेतावनी जारी की गई है। उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में चार फरवरी को भारी बारिश और बर्फबारी का अलर्ट है। उत्तर पश्चिम भारत के राज्यों में तीन और चार फरवरी को 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने वाली हैं।
-एजेंसी
- आगरा कोर्ट का ऐतिहासिक ‘हंटर’: 3 कातिलों को फांसी, तो लापरवाह ACP और पूर्व SHO पर भी गिरी गाज; डिजिटल साक्ष्य से छेड़छाड़ पर प्रमुख सचिव को कार्रवाई के आदेश - April 1, 2026
- यूपी के ब्लड सेंटरों में बड़ी धांधली उजागर: FSDA ने प्रदेशभर में 54 केंद्रों को खंगाला, आगरा के नामी चैरिटेबल सेंटर्स की गतिविधियां ठप - April 1, 2026
- कोर्ट में ‘फर्जी रिपोर्ट’ और फरार मुजरिम से ‘यारी’: आगरा के ताजगंज थाने पर गंभीर आरोप, सीसीटीवी जांच की उठी मांग - April 1, 2026