एटा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को एटा में श्री सीमेंट प्लांट के उद्घाटन किया। उन्होंने कहा, डबल इंजन सरकार की नई औद्योगिक नीति के अंतर्गत आज जनपद एटा को श्री सीमेंट प्लांट के रूप में एक उपलब्धि हासिल हुई है। जब सरकार की नीति स्पष्ट हो, नीयत साफ हो और अपराध व अपराधियों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत कार्य करने की दृढ़ इच्छा शक्ति हो तो विकास के परिणाम ऐसे ही आते हैं, जैसे आज एटा में हम सभी देख रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा, जब सरकार की नीति स्पष्ट हो, नीयित साफ हो, अपराध और अपराधियों के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कार्य करने की दृढ इच्छा शक्ति हो तो परिणाम विकास के ऐसे ही आते हैं, जैसे एटा में आज हम सबको देखने को मिल रहा है। याद करिए आज से 8 और 9 वर्ष पहले एटा की क्या स्थिति थी। ये वही एटा है, जहां पर अपराधियों और माफियाओं का बोलबाला था। गरीबों की की जमीनों पर सत्ता के संरक्षण वाले माफिया काबिज हो जाते थे। एक गरीब की कोई सुनवाई नहीं होती थी।
उन्होंने आगे कहा, यह जो श्री सीमेंट का प्लांट यहां पर स्थापित हुआ है, इसके माध्यम से प्रत्यक्ष रूप से 500 और अप्रत्यक्ष रूप से 3,000 से अधिक लोगों को कार्य मिला है। यही ही विकासित भारत की आधारशिला, यही है आत्मनिर्भर की आधारशिला। कांग्रेस के समय सीमेंट नहीं मिलता था। लोगों को घर बनाना मुश्किल था और लोग चोरी छुपे सीमेंट खरीदते थे।
मुख्यमंत्री ने कहा, पहले मुगलों ने लूटा फिर अंग्रेजों ने तबाह किया और जो कुछ बचा रह गया था, वह कांग्रस और समाजवादी पार्टी ने तबाही का नया मंजर पैदा करके देश और प्रदेश के सामने पहचान का संकट खड़ा कर दिया था।
-साभार सहित
- Agra News: हजार में हवलदार और लाख में थाना…वाला स्टंट पड़ा भारी, रील बनाने वाले सपा नेता दामा यादव पर FIR; अब लाइसेंस रद्द करने की तैयारी - February 17, 2026
- Agra News: खाकी से बदतमीजी करने वाला शिबू ठाकुर गिरफ्तार, ‘लाइव वीडियो’ वायरल होने के बाद पुलिस का एक्शन - February 17, 2026
- Agra News: खाकी से बदतमीजी करने वाला शिबू ठाकुर गिरफ्तार, ‘लाइव वीडियो’ वायरल होने के बाद पुलिस का एक्शन - February 17, 2026