बाराबंकी। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक महिला का बुर्का खींचते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को लेकर जहां पहले से ही विवाद चल रहा था, वहीं उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री संजय निषाद की टिप्पणी ने मामले को और तूल दे दिया है।
संजय निषाद ने वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि “नकाब (हिजाब) छू दिया तो इतना हंगामा हो गया, कहीं और छूते तब क्या होता?” उनके इस बयान के सामने आते ही राजनीतिक और सामाजिक हलकों में तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं और इसकी कड़ी आलोचना शुरू हो गई।
इस पूरे प्रकरण पर बुधवार को उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने कड़ा रुख अपनाया। बाराबंकी जिला महिला अस्पताल के निरीक्षण के दौरान पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि किसी भी महिला की गरिमा से खिलवाड़ करने या उसके धर्म और जाति को लेकर अमर्यादित टिप्पणी करने का किसी को अधिकार नहीं है। अपर्णा यादव ने स्पष्ट कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का किया गया कृत्य और मंत्री संजय निषाद का बयान, दोनों ही निंदनीय हैं।
उन्होंने मांग की कि सार्वजनिक जीवन में जिम्मेदार पदों पर बैठे दोनों नेताओं को इस मामले में तत्काल सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए। महिला आयोग की उपाध्यक्ष ने दो टूक कहा कि महिलाओं के सम्मान और अधिकारों से किसी भी तरह का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी। उनके बयान के बाद एक बार फिर राजनीतिक गलियारों में इस मुद्दे पर चर्चा तेज हो गई है।
- आगरा में होली की खुशियां मातम में बदलीं: बल्केश्वर में यमुना नहाने गए 4 दोस्त डूबे, 18 वर्षीय युवक लापता, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी - March 4, 2026
- योगी का ‘स्वैग’ और भक्ति का रंग: काला चश्मा पहन सीएम ने खेली होली, बोले- ‘मर्यादा और समरसता ही सनातन की असली शक्ति’ - March 4, 2026
- उत्तराखंड: सरकारी विभागों ने दबाया बिजली का ₹104 करोड़, UPCL ने वेबसाइट पर ‘बकाएदारों’ की लिस्ट जारी कर दी चेतावनी - March 4, 2026