झारखंड में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आवास के 100 मीटर के दायरे में सीआरपीसी की धारा 144 लगा दी गयी है. इसके साथ-साथ रांची प्रशासन ने राजभवन और ईडी दफ़्तर के 100 मीटर के दायरे में भी धारा 144 लगा दिया है.
इसे लेकर जो आदेश जारी किया गया है उसमें कहा गया है कि कुछ दलों और संगठनों की ओर से धरना-प्रदर्शन और रैली निकालने की सूचना है जिसे देखते हुए ये फ़ैसला लिया गया है.
ईडी हेमंत सोरेन को मनीलॉन्ड्रिंग के एक केस में पूछताछ के लिए तलाश रही है. इस बीच राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने डीजीपी और गृह सचिव को राजभवन बुलाया है.
सोमवार को ईडी उनके दिल्ली स्थित आवास पर पहुंची लेकिन सोरेन वहां नहीं थे इसके बाद देर रात को ईडी के अधिकारी उनकी बीएमडब्लू कार और ड्राइवर को साथ ले गए.
उनकी पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) ने कहा है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन व्यक्तिगत काम से दिल्ली में हैं. ये दावा किया जा रहा है कि सीएम सोरेन ने ईडी अधिकारियों को एक ईमेल भेजा है. इस मेल में उन्होंने ईडी को बताया है कि वे 31 जनवरी को दोपहर एक बजे पूछताछ के लिए ख़ुद ईडी दफ़्तर जाएंगे.
-एजेंसी
- वन्देमातरम के 150 वर्ष: आगरा में डेढ़ लाख तो देशभर में एक करोड़ लोगों ने एक स्वर में किया राष्ट्रगीत का सामूहिक गायन - September 25, 2026
- बहराइच के मिहींपुरवा में खौफनाक नजारा: सड़क किनारे की झोपड़ी में चारपाई पर आराम करता दिखा तेंदुआ, फ़ोटो वायरल - September 25, 2026
- सावधान: एसएमएस, फोन कॉल और व्हाट्सएप के जरिए APK फाइल भेजकर बैंक खातों पर हाथ साफ कर रहे साइबर शातिर, पुलिस और ग्रीन गैस कंपनी ने शुरू किया जागरूकता अभियान - September 25, 2026