घाटी में आतंक अपने अंत की ओर बढ़ रहा है। धीरे-धीरे यहां शांति कायम हो रही है और खुशहाली दस्तक दे रही है। पहले जहां गोलियों और बमों की आवाज से कश्मीर की गलियां थर्राया करती थीं, वहीं आज से यहां एक नए सूरज का उदय हुआ है। अब यहां शोर तो होगा, लेकिन वो खुशी का मनोरंजन का शोर होगा।
कश्मीर में तीन दशक के बाद यानी 32 साल बाद सिनेमा हॉल खुल गया है। लोगों को अब मनोरंजन के लिए कहीं जाने की जरूरत नहीं होगी। वो अपने ही शहर में बैठकर बॉलीवुड की फिल्में देख सकेंगे। लोगों का बड़े पर्दे पर फिल्म देखने का सपना मंगलवार को घाटी के पहले मल्टीप्लेक्स सिनेमा के उद्धघाटन के साथ पूरा हो गया है। इस मल्टीप्लेक्स का उद्घाटन उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने किया।
मल्टीप्लेक्स को मंगलवार को दर्शकों के लिए खोल दिया गया है। आईनोक्स सिनेमा का मल्टीस्क्रीन सिनेमा हॉल अब श्रीनगरवासियों के लिए ओपन हो गया। इस सिनेमा हॉल के साथ ही बड़े पर्दे के लिए अब श्रीनगर और कश्मीर के लोगों को दूसरे राज्यों शहरों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।
इस फिल्स से हुई शुरुआत
श्रीनगर में खुले INOX सिनेमा हॉल में दर्शकों के लिए जो पहली फिल्म लगाई गई है, वो है आमीर खान अभिनीत लाल सिंह चड्ढा। इस फिल्म की विशेष स्क्रीनिंग के साथ जनता के लिए सिनेमा हॉल खोल दिया गया।
30 सितंबर को लगेगी ये फिल्म
आमीर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा के बाद सिनेमा हॉल अन्य मल्टीप्लेक्स की तरह की काम करने लगेगा। इसके बाद 30 सितंबर से यहां ऋतिक रोशन और सैफ अली खान अभिनीत विक्रम वेधा की स्क्रीनिंग की जाएगी जो आने वाले समय में नियमित रूप से चलती रहेगी।
क्या है मल्टीप्लेक्स की खासियत
कश्मीर के पहले मल्टीप्लेक्स में 520 सीटों की कुल क्षमता वाले तीन सिनेमाघर होंगे। स्थानीय व्यंजनों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से परिसर में एक फूर्ड कोर्ट भी यहां शामिल होगा।
सोनावर इलाके में खुले कश्मीर के पहले मल्टीप्लेक्स के खुलने को लेकर लोगों को बेसब्री से इंतजार रहा। स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्हें हिंदी फिल्में देखने के लिए हर तीन से चार महीने में एक बार दिल्ली या जम्मू जाना पड़ता था। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। उन्हें अपने ही शहर में बॉलीवुड फिल्में देखने का मौका मिलेगा।
हर जिले में होंगे सिनेमा हाल: एलजी
इससे पहले पुलवामा और शोपियां में मल्टीप्लेक्स का उद्घाटन किया गया। इस दौरान उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि जल्द ही जम्मू और कश्मीर के हर जिले में ऐसे बहुउद्देशीय सिनेमा हॉल खोले जाएंगे। इनमें अनंतनाग, श्रीनगर, बांदीपोरा, गांदरबल, डोडा, राजोरी, पुंछ, किश्तवाड़ और रियासी प्रमुख रूप से शामिल हैं।
- Samartha Fertility and IVF Launches Affordable Mass IVF Program at Just Rupees 85,000 Per Cycle - June 6, 2025
- अयोध्या राम मंदिर का प्रसाद भेजने के नाम पर 3.85 करोड़ रुपए की ठगी का पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार - June 6, 2025
- वृक्षारोपण कर आगरा के होटल व्यवसायियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश - June 6, 2025