उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को महोबा में विकास की बयार बहाते हुए ₹697 करोड़ की लागत वाली 88 विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने महोबा की ऐतिहासिक और पौराणिक महत्ता को याद करते हुए बुंदेलखंड के कायाकल्प पर जोर दिया।
आल्हा-ऊदल की भूमि और चंदेल राजाओं का योगदान
मुख्यमंत्री ने महोबा को वीरों की पावन धरती बताते हुए कहा कि यहां आल्हा-ऊदल जैसे शूरवीरों का जन्म हुआ और गुरु गोरखनाथ ने यहां साधना की थी। उन्होंने चंदेल राजाओं के जल संरक्षण के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि उनके द्वारा खुदवाए गए तालाब आज भी लोक कल्याण के प्रतीक हैं।
सिंचाई और विकास की नई इबारत
सीएम योगी ने अर्जुन सहायक परियोजना का विशेष उल्लेख करते हुए कहा कि ‘मिशन मोड’ में काम करने के कारण यह परियोजना पूरी हो सकी, जिससे महोबा और बांदा के हजारों हेक्टेयर खेतों को सिंचाई की सुविधा मिली है। उन्होंने कहा कि आज अन्नदाता किसानों की जमीन की कीमत बढ़ी है और उन्हें समाज में नया सम्मान प्राप्त हुआ है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि अब पूरा बुंदेलखंड विकास की मुख्यधारा में शामिल हो चुका है और सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ बिना भेदभाव के हर वर्ग तक पहुँच रहा है।
बुंदेलखंड की रक्षा में भूमिका
मुख्यमंत्री ने एक और बड़ा दावा करते हुए कहा कि बुंदेलखंड में अब बनी तोप और मिसाइलें देश की सुरक्षा में अहम भूमिका निभा रही हैं, जिससे दुश्मन देश भी घबराने लगे हैं। कार्यक्रम के दौरान सीएम ने विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। साथ ही, उन्होंने स्थानीय अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि सभी विकास कार्यों की गुणवत्ता में कोई समझौता न हो और परियोजनाएं समयबद्ध तरीके से पूरी की जाएं।
- कमल पुष्पों से सजा मां महालक्ष्मी का दरबार, बल्केश्वर मंदिर में राधा अष्टमी पर हुआ अलौकिक स्वर्ण श्रृंगार और महाभिषेक; उमड़ी भक्तों की भारी भीड़ - September 19, 2026
- आगरा में गणेश महोत्सव की धूम: हरित श्रृंगार और ‘हरित वाटिका फूल बंगला’ में विराजे महागणपति, दिव्य दर्शन कर भावविभोर हुए भक्त - September 19, 2026
- आगरा में मामूली बात पर गरमाया माहौल, कहासुनी के बाद युवक से मारपीट का आरोप, वीडियो वायरल - September 19, 2026