लगातार हार रही चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को बड़ा झटका लगता नजर आ रहा है। खबरों की मानें तो दीपक चाहर पूरे आईपीएल से बाहर हो सकते हैं। सीजन में चार मैच के बाद भी यैलो आर्मी अपनी पहली जीत की तलाश में है। चाहर के बिना टीम का पेस अटैक बेदम नजर आ रहा था। ऐसे में चाहर का अबतक चोट से न उबर पाना और टूर्नामेंट से बाहर हो जाना, चार बार की चैंपियन टीम को खूब अखरेगा।
चोट से उबरने के चक्कर में दोहारा चोटिल
इस साल 20 फरवरी को वेस्टइंडीज के खिलाफ कोलकाता में हुई टी-20 सीरीज के दौरान वह चोटिल हो गए थे, जिसके बाद से ही नेशनल क्रिकेट एकेडमी, बेंगलुरू में रिहेब कर रहे थे। इसी दौरान उनकी पीठ में चोट लग गई है। इंजरी कितनी गंभीर है, अभी इसके बारे में भी कोई जानकारी नहीं है। हालांकि अभी बीसीसीआई की ओर से सुपर किंग्स को कोई औपचारिक रिपोर्ट भी नहीं मिली है।
14 करोड़ में CSK ने दोबारा खरीदा
आईपीएल 2021 के 15 मुकाबलों में 14 विकेट हासिल करने वाले दीपक चाहर को चेन्नई सुपरकिंग्स ने मेगाऑक्शन से पहले 14 करोड़ की भारी भरकम राशि में अपने साथ किया था। दीपक चाहर न सिर्फ बेहतरीन स्विंग बॉलर हैं बल्कि लोअर ऑर्डर में बल्ले के साथ भी कमाल दिखाना जानते है। श्रीलंका के खिलाफ नाबाद 69 रन और साउथ अफ्रीका के खिलाफ 54 रन की अर्धशतकीय पारी ने उन्हें बेहद कीमती खिलाड़ी बना दिया था।
धोनी की कप्तानी में शुरू हुआ करियर
ओवरऑल रिकॉर्ड की बात करें तो दीपक चाहर का टूर्नामेंट में अब तक खेल शानदार रहा है, उन्होंने 63 मुकाबलों में 59 विकेट चटकाए हैं, इस दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन एक मैच में 13 रन देकर चार विकेट है। दीपक चाहर ने 2016 में अपना करियर धोनी की कप्तानी में राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स के साथ शुरू किया था, तब उन्हें टीम ने 10 लाख के बेस प्राइज में खरीदा था। 2018 के मेगा ऑक्शन में चेन्नई सुपरकिंग्स ने 80 लाख में अपने साथ जोड़ा।
-एजेंसियां
- एसबीआई ग्राहकों के डेटा लीक की आशंका; डार्क वेब पर मिले 3,897 संदिग्ध रिकॉर्ड, बैंक ने शुरू कराई उच्चस्तरीय साइबर जांच - October 21, 2026
- हिंदी फिल्म ‘दरकार’ का प्रमोशनल सॉन्ग ‘जैसे राधे कृष्णा’ रिलीज: अभिनेता राजा गुरु के दमदार अंदाज ने खींचा सबका ध्यान - October 21, 2026
- नमक की मंडी स्थित सांवरिया मार्केट में हुआ आगरा सराफा एसोसिएशन के नवीन कार्यालय का शुभारंभ: एमएलसी विजय शिवहरे और विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने किया उद्घाटन - October 21, 2026