Hathras, Uttar Pradesh, India. पुलिस अधीक्षक हाथरस विनीत जायसवाल द्वारा थाना सहपऊ में बने “कोविड हेल्प डेस्क” को चेक किया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा कोविड हेल्प डेस्क पर ड्यूटी पर मौजूद महिला कान्सटेबल से थानो में आने वाले आगन्तुको के सम्बन्ध में जानकारी कर उनके रजिस्टर का अवलोकन किया गया तथा ड्यूटी पर मौजूद महिला कान्सटेबल को निर्देशित किया गया कि थाने पर आने वाले प्रत्येक कर्मचारी एवं शिकायतकर्ता की थर्मल स्कैनर से तापमान की जाँच की जाये तथा आगन्तुको को सैनिटाइजर से हाथ सेनेटाइज अवश्य कराया जाएं। मास्क का प्रयोग अवश्य कराया जाये।
इसी के साथ ड्यूटी पर मौजूद महिला कांस्टेबल को कोविड हेल्प डेस्क पर सेनिटाइजर, मास्क, ग्लब्स आदि पर्याप्त संख्या में पुलिस लाइन से प्राप्त कर अपने पास रखने हेतु निर्देशित किया गया ।
साथ ही पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा प्रभारी निरीक्षक थाना सहपऊ को थाने की साफ सफाई तथा सोडियम हाइड्रोक्लाराइड का छिडकाव नियमित रुप से करने हेतु तथा अपने-अपने अधीनस्थ नियुक्त कर्मचारीगण का शत प्रतिशत टीकाकरण कराने की हिदायत दी गई। सभी को स्वयं एवं अपने अपने परिवार का टीकाकरण कराने के लिए प्रेरित किया। सभी पुलिसकर्मियो को मास्क व सेनिटाईजर का नियमित प्रयोग करते हुये प्रतिरोधक क्षमता बढाने हेतु उपलब्ध कराये विटामिन सी व ग्लूकॉन का नियमित सेवन करते हुये ड्यूटी करने हेतु निर्देशित किया गया।
- WildHub Casino – Wo jeder Spieler wichtig ist in Österreich - October 15, 2026
- Winshark’s Gaming Hub Offers Honest Gaming and Huge Prizes for All Players in Canada - October 15, 2026
- Rodeoslot Casino – Přihlašovací průvodce pro nové hráče v Německu - October 15, 2026