महिलाएं अक्सर अपने नेल्स को खूबसूरत बनाने में घंटों लगा देती हैं। कभी पॉलिशिंग में, कभी इनकी ट्रिमिंग में तो कभी शेपिंग में लेकिन इन्हीं नेल्स में आने वाले छोटे-मोटे बदलावों पर हमारा ध्यान नहीं जाता जबकि यही बदलाव हमारे हेल्थ की पूरी कहानी कहते हैं। ऐसे में अगर आपको भी अपने नाखूनों पर कुछ निशान दिखें तो सतर्क हो जाएं क्योंकि यह किसी बीमारी का संकेत हो सकता है।
सफेद लाइन्स
नाखून पर एक से ज्यादा सफेद धारियां किडनी से जुड़ी बीमारियों और शरीर में पोषक तत्वों की कमी की ओर इशारा करती हैं। समय रहते डॉक्टर को दिखाएं।
सॉफ्ट नाखून
नाखून बहुत सॉफ्ट हैं और अंदर से खोखले नजर आते हैं, तो यह लीवर प्रॉब्लम या शरीर में आयरन की कमी का संकेत है। आयरन की कमी से ये टूटना भी शुरू हो जाते हैं।
पीले नाखून
जब नेल्स पीले पड़ते जा रहे हों या बेहद मोटे हो गए हों, इसके साथ ही, बार-बार टूट भी रहे हों तो समझिए कि आपको फंगल इन्फेक्शन की समस्या है। तुरंत डॉक्टर को दिखाएं।
मुरझाए नाखून
आपके नेल्स में शाइनिंग नहीं रहती, तो समझें कि आपको अनीमिया की समस्या है। इस तरह के नाखून वालों को डायबीटीज और लीवर से जुड़ी समस्याएं होने की भी सम्भावनाएं होती हैं।
ब्लैक लाइन
नेल्स पर काली रेखा या धब्बे नजर आ रहे हैं, तो आपको मेलेनोमा हो सकता है। इस तरह के धब्बे आमतौर पर किसी एक ही नाखून पर या पैर के नाखून में देखने को मिलते हैं।
नीले नाखून
नाखून पर हल्का सा नीला रंग नजर आ रहा है, तो यह शरीर को पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन न मिलने का संकेत है। आपको फेफड़ों की समस्या हो सकती है, इससे अंदाजा लगा सकती हैं।
नेल क्लबिंग
जब आपके नाखून लम्बे होने के बाद उंगलियों की तरफ ही मुड़ने लगें, तो इसे नेल क्लबिंग कहते हैं। कई बार शरीर में ऑक्सिजन की कमी से नाखूनों को यह शेप मिलती है।
-एजेंसी
- दिल्ली पुलिस के ‘पीस बॉन्ड’ नोटिस के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचीं AISA अध्यक्ष नेहा बोरा: CEC के खिलाफ प्रदर्शनों के बीच तत्काल सुनवाई की मांग - October 19, 2026
- CJP के विरोध प्रदर्शन के बीच केंद्र सरकार ने Meta को दिया कंटेंट रिकमेंडेशन सिस्टम और एल्गोरिदम ठीक करने का निर्देश - October 19, 2026
- आगरा श्रीरामलीला महोत्सव: “रणभूमि में मेघनाद का अंत; लक्ष्मण के प्रहार से धड़ाम गिरा रावण का पुत्र, गूंज उठे ‘जय श्रीराम’ के जयघोष” - October 19, 2026