Agra News: ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन, नाम जुड़वाने के लिए 6 फरवरी तक का समय; 11 जनवरी को मतदान केंद्रों पर लगेगा विशेष कैंप

आगरा। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने मंगलवार को विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्यक्रम के तहत विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों (ड्राफ्ट रोल) का प्रकाशन कलेक्ट्रेट सभागार में किया। इस अवसर पर समस्त मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को संबंधित विधानसभा क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों की […]

Continue Reading

हापुड़: शिकारी के घातक जाल से सुरक्षित निकाली गई मादा तेंदुआ; उपचार के बाद शिवालिक के जंगलों में किया गया रिहा

हापुड़। उत्तर प्रदेश वन विभाग और वाइल्डलाइफ एसओएस (Wildlife SOS) के एक संयुक्त और साहसिक अभियान में हापुड़ के हवीशपुर बिगास गांव से एक मादा तेंदुए को सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया गया। यह तेंदुआ शिकारियों द्वारा बिछाए गए लोहे के एक घातक जाल (Snare) में फंसी हुई थी। ​किसानों की सतर्कता ने बचाई जान सोमवार को […]

Continue Reading

Agra News: कड़ाके की ठंड और घने कोहरे से ठिठुरी ताजनगरी, रेल और सड़क यातायात प्रभावित

आगरा। शहर में मंगलवार, 6 जनवरी की सुबह कड़ाके की ठंड और घने कोहरे के साथ शुरू हुई। दोपहर तक कोहरा पूरी तरह नहीं छंट सका, जिससे शहरी और ग्रामीण इलाकों में दृश्यता बेहद कम बनी रही। मौसम के इस बदले मिजाज का सीधा असर जनजीवन पर दिखाई दिया लोग घरों में दुबके रहे और […]

Continue Reading

हापुड़ हाईवे पर ट्रक से गिरी ‘रहस्यमयी’ सफेद धातु, चांदी समझकर बटोरने को उमड़ी भीड़; लगा लंबा जाम

हापुड़। जनपद हापुड़ में सोमवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब थाना हापुड़ देहात क्षेत्र में ततारपुर बाइपास से बुलंदशहर कट के पास एक चलते ट्रक से सड़क पर सफेद रंग की संदिग्ध धातु बिखर गई। अचानक हाईवे पर धातु गिरते ही राहगीरों और आसपास के लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी, जिससे कुछ ही […]

Continue Reading

आगरा पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा उलटफेर: मलपुरा और छत्ता समेत कई थानों के प्रभारी बदले, लापरवाही पर पुलिस कमिश्नर का कड़ा एक्शन

आगरा। कानून-व्यवस्था को लेकर सख्ती दिखाते हुए पुलिस आयुक्त ने रविवार को बड़ा प्रशासनिक कदम उठाया है। पुलिस कमिश्नरेट स्थापना बोर्ड की बैठक में लिए गए निर्णयों के तहत कई थाना प्रभारियों और निरीक्षकों के तबादले किए गए हैं। माना जा रहा है कि यह कार्रवाई हालिया घटनाओं में सामने आई लापरवाही और विवादों के […]

Continue Reading

Agra News: पत्रकारों ने संजोई संस्कृति–साहित्य की महफ़िल, ताज प्रेस क्लब ने नववर्ष के पहले रविवार को आयोजित किया भव्य कवि सम्मेलन और मुशायरा

आगरा। नववर्ष 2026 की शुरुआत आगरा में साहित्य, संस्कृति और पत्रकारिता के संगम के साथ हुई। ताज प्रेस क्लब के तत्वावधान में नववर्ष के प्रथम रविवार को क्लब भवन में आयोजित समारोह ने शहर के बौद्धिक और सांस्कृतिक परिवेश को जीवंत कर दिया। इस अवसर पर कवि सम्मेलन, मुशायरा, संगीत प्रस्तुतियां और वरिष्ठ पत्रकारों का […]

Continue Reading

Agra News: नगला बूढ़ी में टल गई बड़ी त्रासदी, जिस डिवाइडर पर अक्टूबर में हुई थी 5 मौतें, वहीं पलटी तेज रफ्तार थार, एयरबैग ने बचाई चालक की जान

आगरा। दयालबाग क्षेत्र के नगला बूढ़ी इलाके में शनिवार रात एक बार फिर सड़क हादसा हो गया। यह वही स्थान है, जहां बीते अक्टूबर में हुई भीषण दुर्घटना में पांच लोगों की जान चली गई थी। इस बार भी तेज रफ्तार वाहन अनियंत्रित हुआ, हालांकि सौभाग्य से कोई जनहानि नहीं हुई। घटना शनिवार रात करीब […]

Continue Reading

वाइल्डलाइफ एसओएस की बड़ी उपलब्धि: 2025 में आगरा-मथुरा क्षेत्र से बचाए गए 1,300 से अधिक बेजुबान, 600 से ज्यादा तो सिर्फ सांप निकले

आगरा: वर्ष 2025 के दौरान वाइल्डलाइफ एसओएस ने आगरा, मथुरा और आसपास के इलाकों में 1,300 से अधिक जंगली जानवरों का सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया। यह उपलब्धि ऐसे समय में सामने आई है, जब तेज़ शहरीकरण, प्राकृतिक आवासों का सिकुड़ना और चरम मौसम की घटनाएं अनेक प्रजातियों के अस्तित्व के लिए गंभीर चुनौती बन चुकी हैं। […]

Continue Reading

Agra News: ZFD अभियान के तहत पुलिस का बड़ा एक्शन; आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर तार फेंसिंग काटने वाले होटल संचालकों पर गिरी गाज

आगरा। थाना फतेहाबाद पुलिस ने जेडएफडी (जीरो फैटेलिटी डिस्ट्रिक्ट) अभियान के तहत शनिवार को आगरा–लखनऊ एक्सप्रेसवे पर सघन प्रवर्तन अभियान चलाया। यह कार्रवाई फतेहाबाद टोल प्लाजा के आसपास की गई, जहां यातायात सुरक्षा सुनिश्चित करने और दुर्घटनाओं में जनहानि रोकने के उद्देश्य से पुलिस ने सख्त रुख अपनाया। अभियान के दौरान एक्सप्रेसवे पर नियमों का […]

Continue Reading

Agra News: आरटीओ कार्यालय के सामने पलटा अनियंत्रित हाइड्रा, चपेट में आने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल

आगरा। ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र में शनिवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया, जब आरटीओ कार्यालय के ठीक सामने काम के दौरान एक हाइड्रा अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में हाइड्रा की चपेट में आने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और कुछ […]

Continue Reading