कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। अपनी सरकार और व्यक्तिगत आलोचनाओं के बीच उन्होंने यह फैसला लिया। देश को दिए अपने संबोधन में ट्रूडो ने अपने इस्तीफे का ऐलान किया।
उन्होंने कहा कि उन्होंने अपनी लिबरल पार्टी के अध्यक्ष से नए नेता के चयन की प्रक्रिया शुरू करने को कहा है। जस्टिन ट्रूडो ने सत्तारूढ़ लिबरल पार्टी के नेता के रूप में अपने इस्तीफे की घोषणा की है। 53 वर्षीय ट्रूडो ने सोमवार को ओटावा में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “मैं पार्टी के नए नेता का चयन करने के बाद पार्टी नेता और प्रधानमंत्री के रूप में इस्तीफा देने का इरादा रखता हूं।”
ट्रूडो तब तक कार्यवाहक प्रधानमंत्री बने रहेंगे जब तक कि कोई नया नेता नहीं चुना जाता। जस्टिन ट्रूडो 11 सालों से लिबरल पार्टी के नेता और नौ वर्षों से प्रधानमंत्री थे। वह डोनाल्ड ट्रम्प की टैरिफ धमकियों से लेकर प्रमुख सहयोगियों के इस्तीफे और जनमत सर्वेक्षणों तक कई संकटों का सामना कर रहे थे।
जस्टिन ट्रूडो ने अपने संबोधन में कहा, “यह देश अगले चुनाव में एक वास्तविक विकल्प का हकदार है, और यह मेरे लिए स्पष्ट हो गया है कि अगर मुझे आंतरिक लड़ाई लड़नी पड़ रही है, तो मैं उस चुनाव में सबसे अच्छा विकल्प नहीं हो सकता।”
ट्रूडो ने आगे कहा, “एक नया प्रधानमंत्री और लिबरल पार्टी का नेता अगले चुनाव में अपने मूल्यों और आदर्शों को लेकर जाएगा। मैं आने वाले महीनों में इस प्रक्रिया को देखने के लिए उत्साहित हूं।
साभार सहित
Discover more from Up18 News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
- आदिवासी समाज के सशक्तिकरण के लिए डॉ. अतुल मलिकराम सम्मानित, बोले— “जल, जंगल और जमीन के संरक्षकों के साथ खड़ा होना हमारी जिम्मेदारी” - February 24, 2026
- लखनऊ में गूंजी ‘हर आखिरी लड़की’ की आवाज: CII में पुस्तक विमोचन के साथ बालिका शिक्षा पर मंथन, रमन मैग्सेसे विजेता सफीना हुसैन ने साझा किया विजन - February 24, 2026
- मंडप में गूंजने थे मंत्र, पहुंच गई पुलिस: आगरा में फेरों से ठीक पहले रुकी नाबालिग की शादी, बेरंग लौटी बारात - February 24, 2026