Live Story Time
Agra, Uttar Pradesh, India, Bharat. ऐतिहासिक आगरा शहर को पॉलीथिन एवं सिंगल यूज प्लास्टिक फ्री बनाने का अभियान शुरू हो गया है। इस संबंध में जिलाधिकारी भानु चन्द्र गोस्वामी ने विभिन्न व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारी कलक्ट्रेट बुलाए। उनसे प्लास्टिक के प्रयोग को रोकने के सम्बन्ध में चर्चा गई। अपनी बात कही। व्यापारियों की बात सुनी।
बैठक में जिलाधिकारी ने अपील की कि सभी व्यापारी संगठन अपने प्रतिष्ठानों में प्लास्टिक के प्रयोग पर रोक लगायें। साथ ही साथ प्लास्टिक के दुष्प्रभावों से आमजन को जागरूक करें ताकि जनपद को पॉलीथिन एवं सिंगल यूज प्लास्टिक फ्री बनाने की दिशा में एक कदम आगे बढ़ा सकें। इस अभियान को सिर्फ अभियान न रहने दिया जाए, बल्कि इसे धरातल पर भी अवतरित किया जाए। अन्य संगठनों को भी इस अभियान से जोड़ने में अपना योगदान दें।
उन्होंने उपस्थित सभी व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों से यह भी अपेक्षा व्यक्त की कि वह अपने उत्पाद की पैकिंग हेतु प्लास्टिक के अलावा अन्य सामग्री यथा कपड़ा, कागज आदि का प्रयोग करते हुए एक उदाहरण प्रस्तुत करें। इससे अन्य संगठन भी प्रेरित होकर अपने उत्पाद की पैकिंग के लिए अन्य संसाधनों का प्रयोग करेंगे।
बैठक में बताया गया कि सिंगल यूज़ वाली प्लास्टिक वस्तुएं कूड़े और प्रदूषण का कारण बनती हैं क्योंकि इनमें से अधिकांश का ठीक से पुनर्चक्रण नहीं किया जाता है। वे नालियों को अवरुद्ध करते हैं, मिट्टी को प्रदूषित करते हैं और जल निकायों में प्रवेश कर इन्हें भी दूषित करते हैं। सिंगल यूज़ प्लास्टिक के उत्पादन और दहन से ग्रीनहाउस गैसें निकलती हैं, जो ग्लोबल वार्मिंग और जलवायु परिवर्तन में योगदान करती हैं।
खाना खाने के बाद ये 5 काम करने से पाचन तंत्र पर हो सकता है बुरा असर
पीने के पानी, भोजन, मिट्टी और मानव ऊतकों में प्लास्टिक के कण पाए गए हैं। हालाँकि माइक्रोप्लास्टिक के स्वास्थ्य प्रभावों का अभी भी अध्ययन किया जा रहा है लेकिन यह एक बढ़ती चिंता का विषय है। चूंकि प्लास्टिक आसानी से बायोडिग्रेड नहीं होते हैं, इसलिए सिंगल यूज़ वाली वस्तुओं से कूड़ा-कचरा सैकड़ों वर्षों तक बना रहता है, जो समय के साथ जमा होता रहता है, जिसके घटक पर्यावरणीय परिणाम हैं।
बैठक में जिलाधिकारी ने व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों से कहा कि इस बैठक का उद्देश्य आपके संस्थान के माध्यम से जनपद को प्लास्टिक फ्री बनाने में आपके सहयोग और आपके सुझावों की अपेक्षा है। इस तरह की बैठकें आगे भी आयोजित होंगी। जिन संगठनों ने अपने यहां प्लास्टिक का प्रयोग शून्य कर लिया गया है, उनके साथ अन्य संगठनों से परिचर्चा कर प्लास्टिक फ्री बनाने के लिये प्रतिबद्ध किया जाएगा।
बैठक में अपर नगर आयुक्त सुरेन्द्र यादव, आगरा व्यापार मंडल अध्यक्ष टीएन अग्रवाल, प्रतिनिधि खाद्य व्यापार समिति रमनलाल गोयल, आगरा प्लास्टिक एसोसिएशन प्रतिनिधि अशोक मगवानी, पेठा एसोसिएशन प्रतिनिधि राजेश अग्रवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष आगरा व्यापार मंडल कन्हैया लाल राठौर समेत तमाम व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
- भक्तों के लिए खुशखबरी: नवरात्र में आगरा से कैला देवी के लिए दौड़ेंगी 140 बसें, किराया 270 रुपये तय, यूपी-राजस्थान रोडवेज की संयुक्त तैयारी - March 11, 2026
- धुएं में न उड़ाएं अपना भविष्य: आगरा कॉलेज की NCC कैडेट्स ने ‘नो स्मोकिंग डे’ पर पेश की जागरूकता की मिसाल - March 11, 2026
- पॉक्सो केस में खाकी की ‘सुस्ती’ पर कोर्ट का हंटर: गवाही से गायब दरोगा का वेतन रोकने का आदेश, पुलिस कमिश्नर को सख्त निर्देश - March 11, 2026