आगरा: स्टेशन पर अचानक से हड़कंप मच गया। हर कोई इधर-उधर भागता हुआ नजर आया। कुछ लोग आरपीएफ और रेल कर्मचारियों से छुपते हुए नजर आ रहे थे। जब पूरे मामले की जानकारी जुटाई तो पता चला रेलवे ने विशेष चेकिंग अभियान चला रखा है जो बिना टिकट यात्री हैं उन पर कार्यवाही की जा रही है। बेटिकट यात्री अपनी जान बचाने के लिए और चेकिंग टीम से बचने के लिए छिपते हुए नजर आ रहे थे लेकिन चेकिंग दल की टीम ने बिना टिकट कुछ यात्रियों को ट्रेन के टॉयलेट से पकड़ा तो कुछ को स्टेशन पर चेकिंग के दौरान कार्यवाही की गई। इस अभियान में कुल 1435 यात्रियों से जुर्माना स्वरुप 7,81,840/- रु. रेल राजस्व अर्जित किया गया ।
मंडल रेल प्रबंधक आगरा तेज प्रकाश अग्रवाल के निर्देश पर मंडल के आगरा कैंट, मथुरा जं., धौलपुर जं., कोसीकलां व आगरा फोर्ट रेलवे स्टेशन पर विशेष किलाबंदी कर टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसमें स्टेशन के वेटिंग रूम, टॉयलेट्स , दिव्यांगजन कोच को चेक किया गया। चेकिंग के दौरान रेलवे अधिकारी, निरीक्षक, 36 आरपीएफ, 08 जीआरपी कर्मचारी, 93 टिकट चेकिंग कर्मचारियों को एक साथ स्टेशनों पर लगाया गया। जैसे ही स्टेशनों पर टिकट को लेकर चेकिंग शुरू हुई चारों ओर अफरा तफरी का माहौल बन गया। लोग इधर-उधर भागते दिखे कोई टॉयलेट में छिपा तो कोई अपने परिचितों का परिचय दे रहा था।
इस अभियान में कुल 1435 यात्रियों से जुर्माना स्वरुप 7,81,840/- रु. रेल राजस्व अर्जित किया गया जिसमें बिना टिकट 741 यात्रियों से रु. 4,66,305/- , 617 अनियमित यात्रियों से रु. 6,76,535/- तथा गंदगी फैलाते हुए 77 मामलों में रु. 9,000/- जुर्माना वसूला गया।
जनसंपर्क अधिकारी प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि टिकट चेकिंग अभियान को और गति देते हुए चैकिंग स्क्वाड, विशेष चेकिंग द्वारा मंडल के स्टेशनों एवं मंडल के विभिन्न रेल खंडों पर भी सघन टिकट जांच की जा रही है। उत्तर मध्य रेल अपने यात्रियों को उचित गुणवत्ता का भोजन तथा सुखद यात्रा कराने के लिए सदैव तत्पर है।
अतः यात्रियों से अनुरोध है कि वह उचित यात्रा टिकट लेकर ही करें और स्टेशन के साथ-साथ ट्रेनों को स्वच्छ रखने में सहयोग करें।
- मैनपुरी: ईएमटी शालिनी की सूझबूझ और तत्परता से एंबुलेंस में हुआ सुरक्षित प्रसव, सीएमओ ने दी बधाई; जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ - September 1, 2026
- आगरा में स्वाइन फ्लू (H1N1) को लेकर स्वास्थ्य विभाग का अलर्ट: ताजमहल और पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों की स्क्रीनिंग शुरू, विशेष वार्ड आरक्षित - September 1, 2026
- बीजेपी आगरा महानगर की मंडल कार्यसमिति सत्यापन एवं प्रवासी योजना कार्यशाला आयोजित: आगामी चुनावों को लेकर बनी रणनीति, कार्यकर्ताओं को दिए गए निर्देश - September 1, 2026